ePaper

लंबित मामलों के निष्पादन व राजस्व वसूली में तेजी लाने का जिलाधिकारी ने दिया निर्देश

Updated at : 17 Feb 2026 7:44 PM (IST)
विज्ञापन
लंबित मामलों के निष्पादन व राजस्व वसूली में तेजी लाने का जिलाधिकारी ने दिया निर्देश

अंचलाधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि ज्यादातर मामलों को अंचलस्तर पर ही पूरी निष्पक्षता के साथ जांच कर निष्पादित करें.

विज्ञापन

मुंगेर

राजस्व एवं भूमि सुधार की समीक्षात्मक बैठक मंगलवार को संग्रहालय सभागार में जिलाधिकारी निखिल धनराज की अध्यक्षता में हुई. जिसमें उन्होंने जहां सभी लंबित मामलों के निष्पादन का निर्देश दिया, वहीं राजस्व वसूली में तेजी लाने को कहा. मौके पर अपर समाहर्ता मनोज कुमार, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी पंकज कुमार गुप्ता, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी सहित अन्य मौजूद थे.

जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में अंचल स्तर पर भूमि विवाद से संबंधित जनता दरबार के संचालन के बावजूद भी लोग जिलास्तर पर भू-विवाद से संबंधित शिकायत लेकर पहुंच रहे है, जो खेदजनक है. उन्होंने सभी अंचलाधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि ज्यादातर मामलों को अंचलस्तर पर ही पूरी निष्पक्षता के साथ जांच कर निष्पादित करें. ताकि आमजन को जिलास्तर पर आवेदन करने का मौका न मिले. उन्होंने जिले में राजस्व की वसूली पर विशेष बल देते हुए अधिक से अधिक वसूली का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि परिमार्जन, म्यूटेशन, दाखिल खारिज के सभी लंबित मामलों को शीघ्र करें. उन्होंने सभी सीओ को राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के लिए जमीन चिन्हित करने के निर्देश दिया.

———————————————–

बॉक्स

————————————————–

समय पर खाद्यान्न का उठाव व वितरण करायें सुनिश्चित

मुंगेर : जिला आपूर्ति टास्क फोर्स की बैठक मंगलवार को समाहरणालय संवाद कक्ष में जिलाधिकारी निखिल धनराज की अध्यक्षता में संपन्न हुई. जिसमें नये राशन कार्ड निर्माण, रिक्त जन वितरण प्रणाली दुकानों को भरने, खाद्यान्न उठाव एवं वितरण, जन वितरण दुकानों के निरीक्षण सहित अन्य बिंदुवार चर्चा हुई. उन्होंने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी हवेली खड़गपुर एवं टेटियाबंबर के लंबित वेतन को तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिया. जिलाधिकारी ने कहा कि जितने भी नये राशन कार्ड बन चुके है, उसे संबंधित लाभुक को तत्काल उपलब्ध कराये. ताकि ऐसे लाभुक राशन का समय उठाव कर सकें. जिले में जन वितरण प्रणाली के रिक्त दुकानों की रिक्ति को पूर्ण करने का निर्देश दिया. आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि रिक्ती के पूर्ण करने की प्रक्रिया चल रही है, शीघ्र ही रिक्त को पूर्ण किया जायेगा. जिलाधिकारी ने कहा कि सभी जन वितरण प्रणाली विक्रेता खाद्यान्न का समय पर उठाव करें तथा नियमित रूप से समय उसका वितरण करे इस पर विशेष ध्यान दे.

विज्ञापन
BIRENDRA KUMAR SING

लेखक के बारे में

By BIRENDRA KUMAR SING

BIRENDRA KUMAR SING is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन