एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम में असरगंज के सात शहीदों की झांकी रही प्रथम

Updated:
विज्ञापन
एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम में असरगंज के सात शहीदों की झांकी रही प्रथम

सात शहीदों की झांकी, ओम परमेश्वरम, आपन है बिहार तथा झिझिया नृत्य की प्रभावशाली प्रस्तुति दी.

विज्ञापन

तारापुर तारापुर शहीद दिवस पर सोमवार की संध्या तारापुर थाना परिसर में एक शाम शहीदों के नाम सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसका शुभारंभ तारापुर के पूर्व विधायक राजीव कुमार सिंह, एसडीओ राकेश रंजन कुमार, एएसपी संकेत कुमार, विधिज्ञ संघ के पूर्व अध्यक्ष हरे कृष्ण वर्मा, पारामाउंट एकेडमी के निदेशक सह संस्थापक महेश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया. कार्यक्रम की शुरुआत मदर टेरेसा स्कूल की छात्राओं ने गणेश वंदना गीत गाकर की. इसके बाद इसी विद्यालय के छात्रों ने नव दुर्गा, सात शहीदों की झांकी, ओम परमेश्वरम, आपन है बिहार तथा झिझिया नृत्य की प्रभावशाली प्रस्तुति दी. पारामाउंट एकेडमी की छात्राओं ने तू मेरा कर्मा तू मेरा धर्मा…, शहीदों की जय हिंद बोलो… सहित अन्य गीतों पर नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम को देशभक्ति से ओतप्रोत कर दिया. वहीं स्टार एजुकेशन, एसएस डांस एकेडमी तारापुर एवं मध्य विद्यालय धोबई के बच्चों ने भी देशभक्ति गीतों पर शानदार नृत्य व हिंदी-अंग्रेजी में भाषण प्रस्तुत किया. निर्णायक की भूमिका निभाते हुए विधिक संघ के पूर्व अध्यक्ष हरे कृष्ण वर्मा ने एकल संगीत एवं झांकी प्रतियोगिता के परिणामों की घोषणा की. मदर टेरेसा ज्ञान मंदिर असरगंज को सात शहीदों की झांकी के लिए प्रथम स्थान, एसएस डांस एकेडमी तारापुर को जय भारती-वंदे भारती गीत पेश करने वाली लाडो व शांभवी को द्वितीय स्थान तथा झिझिया नृत्य के लिए मदर टेरेसा ज्ञान मंदिर को तृतीय स्थान प्रदान किया. सभी प्रतिभागियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का समापन मिलेनियम क्वीन द्वारा वंदे मातरम्’ गीत गाकर किया गया. मौके पर एसडीओ ने युवाओं को देशभक्ति और राष्ट्रसेवा के प्रति प्रेरित करते हुए कहा कि शहीदों का बलिदान हमारे लिए प्रेरणा स्रोत है. हमें उनके आदर्शों को जीवन में अपनाकर देश की एकता, अखंडता और सम्मान की रक्षा करनी चाहिए.

विज्ञापन
Anand Kumar

लेखक के बारे में

By Anand Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन