30 जून से शुरू नहीं हो सका हावड़ा-जमालपुर सुपर एक्सप्रेस का प्राइमरी मेंटेनेंस, मुख्यालय से मंजूरी का इंतजार
जमालपुर मेंटेनेंस डिपो में खड़ी ट्रेन
Howrah Jamalpur Super Express: जमालपुर के अत्याधुनिक मेंटेनेंस डिपो में 30 जून से हावड़ा-जमालपुर-हावड़ा सुपर एक्सप्रेस का प्राइमरी मेंटेनेंस शुरू होना था, लेकिन पूर्व रेलवे मुख्यालय से स्वीकृति नहीं मिलने के कारण योजना अटक गई है.
मुंगेर (जमालपुर) से विजय कुमार गुप्ता की रिपोर्ट
आपके शहर में
Howrah Jamalpur Super Express: मुंगेर जिले के जमालपुर स्थित नए आधुनिक रेलवे मेंटेनेंस डिपो में 30 जून से 13071/13072 हावड़ा-जमालपुर-हावड़ा सुपर एक्सप्रेस का प्राइमरी मेंटेनेंस शुरू नहीं हो सका. मालदा मंडल स्तर पर तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई थीं, लेकिन पूर्व रेलवे मुख्यालय कोलकाता से अंतिम स्वीकृति नहीं मिलने के कारण योजना फिलहाल ठप पड़ी है.
जमालपुर को मिलनी थी नई पहचान
रेलवे की योजना के अनुसार हावड़ा-जमालपुर सुपर एक्सप्रेस का प्राइमरी मेंटेनेंस शुरू होने के बाद जमालपुर रेलवे स्टेशन को एक महत्वपूर्ण ओरिजिनेटिंग स्टेशन के रूप में नई पहचान मिलने वाली थी. यह आधुनिक डिपो डीजल लोको शेड के निकट बियाडा की जमीन के पूर्वी हिस्से में विकसित किया गया है.रेलवे अधिकारियों के अनुसार यह डिपो केवल कोचिंग डिपो नहीं बल्कि एक आधुनिक कॉम्बो हब के रूप में विकसित किया गया है, जहां 26 कोच क्षमता वाली अत्याधुनिक पिट लाइन तैयार की गई है.
आधुनिक तकनीक से होगी ट्रेनों की जांच
डिपो में 60 किलोग्राम क्षमता वाली हाई ग्रेड रेल बिछाई गई है. यहां ट्रेनों की तकनीकी जांच और मरम्मत के लिए आधुनिक उपकरण लगाए गए हैं. ब्रेक सिलेंडर प्रेशर टेस्टिंग, पाइपलाइन की अल्ट्रासोनिक लीकेज जांच, हाइड्रोस्टेटिक वाटर लेवल टेस्टिंग तथा पावर कार जनरेटर की लोड मॉनिटरिंग जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं.इसके अलावा 24 घंटे निर्बाध बिजली, जलापूर्ति, बेहतर ड्रेनेज सिस्टम तथा कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए ढाई मीटर चौड़ा सेफ्टी फुटपाथ भी बनाया गया है.
मुख्यालय की मंजूरी का इंतजार
Howrah Jamalpur Super Express: जानकारी के अनुसार पूर्व रेलवे के मालदा मंडल ने प्राइमरी मेंटेनेंस शुरू करने की लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली थीं. बावजूद इसके पूर्व रेलवे मुख्यालय, कोलकाता से अब तक अंतिम स्वीकृति आदेश जारी नहीं किया गया है.मालदा मंडल की जनसंपर्क पदाधिकारी रूपा मंडल ने बताया कि मुख्यालय से स्वीकृति आदेश प्राप्त नहीं होने के कारण 30 जून से प्रस्तावित प्राइमरी मेंटेनेंस कार्य शुरू नहीं किया जा सका है. आदेश मिलते ही नई व्यवस्था लागू कर दी जाएगी.
ALSO READ: हरि सिंह महाविद्यालय में शिक्षकों की भारी कमी, 2800 छात्रों का भविष्य दांव पर, ट्यूशन के सहारे पढ़ाई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए