विषहरी मंदिर से आधा किलो चांदी की झांप की हुई चोरी

Updated:
विज्ञापन
विषहरी मंदिर से आधा किलो चांदी की झांप की हुई चोरी

बरियारपुर थाना क्षेत्र के ब्रह्मस्थान स्थित विषहरी मंदिर में शनिवार को दिन के 3 बजे विषहरी माता का आधा किलो चांदी का झांप चोरों ने चोरी कर ली.

विज्ञापन

बरियारपुर. बरियारपुर थाना क्षेत्र के ब्रह्मस्थान स्थित विषहरी मंदिर में शनिवार को दिन के 3 बजे विषहरी माता का आधा किलो चांदी का झांप चोरों ने चोरी कर ली. इस मामले में मंदिर समिति के सदस्य प्रदीप कुमार, उत्तम कुमार साह, सत्यनारायण मंडल एवं धर्मेंद्र मंडल ने बरियारपुर थाने में लिखित आवेदन देकर चोरी की प्राथमिकी दर्ज करायी है और पुलिस से चोरों की शिनाख्त कर उसकी गिरफ्तारी की मांग की है. वहीं थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि चोरी की घटना के उद्भेदन के लिए छापेमारी की जा रही है. शीघ्र की चोरों की गिरफ्तारी की जायेगी. विदित हो कि इससे पूर्व भी इस मंदिर में तीन बार चोरों ने दान पेटी की चोरी की है. एक सप्ताह पूर्व स्टेशन रोड काली मंदिर से चोरों ने दिनदहाड़े 80 भर चांदी का मुकुट, पायल सहित सोने का नथ चोरी कर लिया था. अब चोर चोरी करने के लिए मंदिर को ही अपना निशाना बना रहे हैं. वहीं पुलिस चोरी की घटना पर विराम लगाने में विफल साबित हो रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन