मामूली विवाद में मारपीट, एक ही परिवार के पांच लोग घायल

Author Amit jha
Updated:
विज्ञापन

घर में महिला होने और गाली गलौज नहीं करने की बात कही.

विज्ञापन

, मुंगेर हवेली खड़गपुर प्रखंड के शामपुर थाना क्षेत्र के गालीमपुर में शराब पीकर गाली-गलौज करने से मना करने पर पड़ोसी ने एक ही परिवार के पांच लोगों को बुरी तरह पीट कर घायल कर दिया. जिसमें दो महिला सहित पांच लोग शामिल है. जिसे परिजनों द्वारा इलाज के लिये सदर अस्पताल लाया गया. घायल वृद्ध 65 वर्षीय सहदेव यादव ने बताया कि उसके पड़ोसी महेश यादव का पुत्र रोहित शराब पीकर गाली-गलौज कर रहा था. जिसे लेकर घर में महिला होने और गाली गलौज नहीं करने की बात कही. जिससे नाराज होकर महेश यादव, उसके पुत्र रोहित यादव, मोहित यादव सहित घर के अन्य लोगों ने उसे उसकी पत्नी 60 वर्षीय सविता देवी, 35 वर्षीय पुत्र राज कुमार, 30 वर्षीय बहू पिंकी कुमारी तथा 30 वर्षीय पुत्र सन्नी कुमार को डंडे से बुरी तरह पीटकर घायल कर दिया. सभी घायलों को परिजनों द्वारा इलाज के लिये सदर अस्पताल लाया गया. जहां सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद भर्ती कर लिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अमित झा

लेखक के बारे में

By अमित झा

अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन