भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक कुमार प्रणय का किया सम्मान, बोले- सम्राट चौधरी बिहार के विकास के लिए कृतसंकल्प

Author Pintu Pranav|Edited by System
Updated:
विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक कुमार प्रणय का किया सम्मान, बोले- सम्राट चौधरी बिहार के विकास के लिए कृतसंकल्प

केशरवानी ठाकुरबाड़ी में सम्मान समारोह में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ विधायक कुमार प्रणय

Felicitation Ceremony: सम्मान समारोह में विधायक कुमार प्रणय ने कहा कि जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय सीधे मॉनिटरिंग कर रहा है और विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है.

विज्ञापन

हवेली खड़गपुर (मुंगेर) रतन झा की रिपोर्ट

Felicitation Ceremony: नगर के पुरानी चौक स्थित केशरवानी ठाकुरबाड़ी में भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से मुंगेर के भाजपा विधायक कुमार प्रणय के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर भाजपा अध्यक्ष शिवशंकर चौधरी ने की. समारोह में भाजपा, एबीवीपी कार्यकर्ताओं तथा नगर के प्रबुद्ध नागरिकों ने विधायक का बुके, भगवा गमछा और मां दुर्गा की तस्वीर भेंट कर सम्मान किया.सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए विधायक कुमार प्रणय ने कहा कि उनकी भूमिका भले बदल गई हो और नया दायित्व मिला हो, लेकिन जनता की सेवा और संगठन के प्रति समर्पण पहले की तरह सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि सरकार जनता की समस्याओं के समाधान को लेकर पूरी गंभीरता से काम कर रही है.

मुख्यमंत्री कार्यालय कर रहा आवेदनों की निगरानी

विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सहयोग शिविर और सहयोग पोर्टल के माध्यम से लोगों की समस्याओं को दर्ज कराने की व्यवस्था की है. इन आवेदनों की मुख्यमंत्री कार्यालय स्वयं मॉनिटरिंग करता है और अधिकांश मामलों का समाधान 10 दिनों के भीतर सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाता है. उन्होंने लोगों से इन व्यवस्थाओं का लाभ उठाने की अपील भी की.

बिहार के विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध

Felicitation Ceremony: कुमार प्रणय ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी क्षेत्र, मुंगेर जिला और पूरे बिहार के विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहे हैं. उनके नेतृत्व में आधारभूत संरचना, जनसुविधाओं और विकास योजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को मिलकर तारापुर विधानसभा, मुंगेर और आसपास के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के विकास में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए.

वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के घर पहुंचकर किया सम्मान

सम्मान समारोह के बाद विधायक कुमार प्रणय ने संघ और भाजपा के वरिष्ठ एवं पुराने कार्यकर्ताओं के घर-घर जाकर उनका सम्मान किया. उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने में पुराने कार्यकर्ताओं के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उनके अनुभव और समर्पण से पार्टी लगातार मजबूत हुई है.कार्यक्रम में तारापुर विधानसभा संयोजक शंभू केशरी, जिला मंत्री रजनीश झा, अजीत साह, माधव ठाकुर, अशोक केशरी, राजकिशोर केशरी, दिलीप पाल, पूर्णानंद केशरी, श्रवण सिंह, राजेश केशरी, अनंत कुमार, संजीव चंद्र साहा, महेंद्र सिंह, ओमप्रकाश साह, संजय केशरी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

ALSO READ: हवेली खड़गपुर में दिव्य ज्योति कलश रथ यात्रा का भव्य स्वागत, दीप महायज्ञ में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

विज्ञापन
Pintu Pranav

लेखक के बारे में

By Pintu Pranav

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन