हवेली खड़गपुर में दिव्य ज्योति कलश रथ यात्रा का भव्य स्वागत, दीप महायज्ञ में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Author Pintu Pranav|Edited by System
Updated:
विज्ञापन

दीप महायज्ञ में शमिल हुए श्रद्धालु

Gayatri Shaktipeeth: लखीसराय के हलसी थाना क्षेत्र के बरुई गांव में भरन-पोषण के लिए छोड़ी गई जमीन को लेकर पारिवारिक विवाद हिंसक हो गया. मारपीट में वृद्ध मां सहित तीन लोग घायल हो गए, जिनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है.

विज्ञापन

हवेली खड़गपुर (मुंगेर) से रतन झा की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

Gayatri Shaktipeeth: मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर स्थित गायत्री शक्तिपीठ में रविवार की देर शाम दिव्य ज्योति कलश रथ यात्रा के उपलक्ष्य में भव्य दीप महायज्ञ का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में विधायक, अनुमंडल पदाधिकारी और एसएसबी के सहायक कमांडेंट ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया. धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की.

दीप प्रज्वलन के साथ हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ

Gayatri Shaktipeeth: हवेली खड़गपुर. गायत्री शक्तिपीठ हवेली खड़गपुर में शांतिकुंज, हरिद्वार से पहुंची दिव्य ज्योति कलश रथ यात्रा के उपलक्ष्य में रविवार की देर शाम भव्य दीप महायज्ञ का आयोजन किया गया. संध्या सात बजे प्रारंभ हुआ यह धार्मिक आयोजन देर रात तक श्रद्धा, भक्ति और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुआ. कार्यक्रम का संचालन एवं नेतृत्व प्रखंड प्रतिनिधि संजीव कुमार ने किया.कार्यक्रम का शुभारंभ मुंगेर विधायक कुमार प्रणय, अनुमंडल पदाधिकारी राजीव रोशन तथा सशस्त्र सीमा बल के सहायक कमांडेंट अनिल कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. इसके बाद अतिथियों ने दिव्य ज्योति कलश रथ का विधिवत पूजन, अर्चन और वंदन कर क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की.

भक्ति और वैदिक मंत्रों से गूंजा शक्तिपीठ परिसर

दीप महायज्ञ के दौरान गायत्री मंत्र, वैदिक ऋचाओं और भक्ति गीतों से पूरा शक्तिपीठ परिसर आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर रहा. दीपों की मनमोहक आभा और श्रद्धालुओं की सहभागिता ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया. बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं, प्रबुद्ध नागरिकों और गायत्री परिवार के सदस्यों ने यज्ञ में भाग लेकर राष्ट्र कल्याण और विश्व शांति की प्रार्थना की.

बड़ी संख्या में श्रद्धालु रहे उपस्थित

कार्यक्रम में प्रखंड प्रतिनिधि संजीव कुमार, जिला समन्वयक प्रतिनिधि डॉ. अरुण कुमार पंडित, पंकज कुमार मंडल, सुनीता देवी, गणेश चौरसिया, आशुतोष शर्मा, सूरज कुमार, ललन कुमार, अनुपम कुमार, सुनील कुमार साह सहित गायत्री परिवार के अनेक सदस्य एवं श्रद्धालु मौजूद रहे.आयोजकों ने बताया कि दिव्य ज्योति कलश रथ यात्रा का उद्देश्य समाज में नैतिक मूल्यों, आध्यात्मिक चेतना और संस्कारों का प्रसार करना है. धार्मिक आयोजनों के माध्यम से लोगों को सकारात्मक जीवनशैली अपनाने और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का संदेश भी दिया जा रहा है.

ALSO READ: चार फीट का ताड़ से बना पंखा लेकर बाबा धाम रवाना हुए गोलू बम, अनोखी भक्ति बनी आकर्षण का केंद्र

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन