MUNGER भाजपा की प्रचंड जीत पर मुंगेर में जश्न, कार्यकर्ताओं में उत्साह

पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद मुंगेर में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिला.
मुंगेर से राणा गौरी शंकर की रिपोर्ट:
पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद मुंगेर में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. मुंगेर शहर में कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए और जीत का जश्न मनाने लगे. शहर के अटल चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी का झंडा लेकर जीत का जश्न मनाया. इस दौरान एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर किया. भाजपा नेताओं ने इस जीत को प्रधानमंत्री और पार्टी नेतृत्व की नीतियों पर जनता के भरोसे की जीत बताया. उन्होंने कहा कि यह परिणाम विकास, सुशासन और जनहित की योजनाओं के प्रति लोगों के समर्थन को दर्शाता है. मौके पर अजीत कुमार छोटू, मोहन वर्मा, कृष्णा मंडल, प्रो ओमप्रकाश ठाकुर सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता मौजूद थे.जमालपुर प्रतिनिधि के अनुसार पश्चिम बंगाल और असम में भाजपा की जीत से आह्लादित भाजपाइयों ने रेल नगरी जमालपुर के अलग-अलग स्थान पर जश्न मनाया. स्थानीय जुबली बेल चौक पर भाजपा प्रखंड इकाई, जमालपुर नगर पूर्वी और पश्चिमी इकाई के कार्यकर्ताओं द्वारा जीत का जश्न मनाया गया. जिसका नेतृत्व प्रखंड अध्यक्ष मनीष गोस्वामी, जमालपुर पश्चिमी नगर अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार गुप्ता तथा जमालपुर पूर्वी नगर अध्यक्ष शंकर कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से की. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को अबीर और गुलाल लगाया. साथ ही डंका बजाकर भारत माता की जय और भाजपा जिंदाबाद के नारे लगाए. मिठाइयां खिलाई तथा बधाई दी. मौके पर उत्तम सिन्हा, दीपक यादव, राजीव नायक, भावेश चौधरी, अमन कुमार गंगा, विमल यादव, अनिल कुमार, प्रेम शंकर पाठक, संतोष कुमार, मौजूद थे. वहीं बारोबारी तल्ला बंगाली दुर्गा स्थान परिसर में पूर्व नगर अध्यक्ष प्रहलाद घोष के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और एक दूसरे को अबीर और गुलाल लगाकर तथा मिठाइयां खिलाकर खुशियां बांटी. इस दौरान जय श्री राम, वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे लगाए. भाजपा नेताओं ने कहा कि वास्तव में आज पश्चिम बंगाल को ममता दीदी के कुशासन से मुक्ति मिलने का पैगाम आ गया है. मौके पर विनय कुमार चौरसिया, अनिल यादव, अशोक कुमार सिंह, लखन दास, अमिताभ दास, नवल शर्मा, असीम बक्शी, मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










