20 फर्जी जीएनएम पर सर्टिफिकेट केस करने में जुटा स्वास्थ्य विभाग

Updated:
विज्ञापन
20 फर्जी जीएनएम पर सर्टिफिकेट केस करने में जुटा स्वास्थ्य विभाग

फर्जी जीएनएम को नोटिस भेजने का निर्देश दिया गया है

विज्ञापन

कार्रवाई रिकवरी के लिए राशि की गणना कर नोटिस भेजने का दिया गया निर्देश मुंगेर स्वास्थ्य विभाग जिले में मिले 20 फर्जी जीएनएम पर प्राथमिकी दर्ज करने के बाद अब राशि रिवकरी के लिए सर्टिफिकेट केस करने की तैयारी में लग गया है. जिसके लिये सिविल सर्जन डा. विनोद कुमार सिन्हा ने सभी संबंधित प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को जीएनएम के राशि की गणना करते हुये नोटिस भेजने का निर्देश दिया गया है. सिविल सर्जन ने बताया कि जिले के धरहरा, संग्रामपुर, हवेली खड़गपुर तथा तारापुर में बीते दिनों 20 जीएनएम फर्जी पाये गये थे. जिसके विरूद्ध संबंधित प्रखंड थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. वहीं विभागीय निर्देशानुसार अब सभी 20 फर्जी जीएनएम द्वारा नियुक्ति के बाद से अबतक लिये गये वेतनमद की राशि रिवकरी के लिये सर्टिफिकेट केस किया जा रहा है. जिसके लिये सभी संबंधित प्रखंड के चिकित्सा पदाधिकारी को रिकवरी राशि की गणना करते हुए सभी संबंधित फर्जी जीएनएम को नोटिस भेजने का निर्देश दिया गया है. जिसमें नोटिस के बाद 10 दिनों का समय राशि जमा करने के लिए दिया जायेगा, यदि संबंधित अवधि में राशि जमा नहीं की जाती है तो फर्जी जीएनएम पर सर्टिफिकेट केस किया जायेगा. आज होगी जांच कमेटी की बैठक सिविल सर्जन ने बताया कि फर्जी जीएनएम मामले में तीन सदस्यीय कमेटी की गठित की गयी है. जिसकी बैठक गुरुवार को कार्यालय में बुलायी गयी है. कमेटी द्वारा उक्त फर्जी जीएनएम की नियुक्ति लेने वाले अधिकारियों और कर्मियों के मामले की जांच की जायेगी. जिसके बाद कमेटी की रिर्पोट को विभाग के पास भेजा जायेगा. जिसपर विभाग द्वारा कार्रवाई की जायेगी. बता दें कि फर्जी जीएनएम की नियुक्ति के बाद ही उसके नियुक्ति के सत्यापन की जिम्मेदारी संबंधित प्रखंड के अधिकारियों व कर्मियों की थी. वहीं इस प्रकार का मामला आने के बाद सिविल सर्जन द्वारा डा. के रंजन, डा. ध्रुव कुमार तथा डा. रामप्रवेश के तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन