एमयू ने बढ़ायी स्नातक सेमेस्टर-1 के लिये परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 29 Nov 2024 5:52 PM

विज्ञापन

परीक्षा फॉर्म भरने के पूर्व विद्यार्थियों को अपने संबंधित कॉलेज में दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन कराना अनिवार्य होगा

विज्ञापन

– 29 नवंबर से 5 दिसंबर तक बिना विलंब शुल्क भर सकते हैं परीक्षा फॉर्मफोटो संख्या – मुंगेर मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा अपने सत्र 2024-28 स्नातक सेमेस्टर-1 सहित सत्र 2023-27 बैकलॉग विद्यार्थियों के लिये परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि को विस्तारित कर दिया गया है. जिसके लिये विश्वविद्यालय द्वारा सूचना भी जारी कर दी गयी है. वहीं उक्त सत्र में अबतक नियमित व बैकलॉग मिलाकर कुल 36,016 विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा है. परीक्षा नियंत्रक प्रो. अमर कुमार ने बताया कि स्नातक सेमेस्टर-1 के नियमित तथा बैकलॉग सत्र के विद्यार्थी अब 29 नवंबर से 5 दिसंबर तक बिना विलंब शुल्क परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं. जबकि इसके बाद 6 और 7 दिसंबर को 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भरने का समय दिया जायेगा. उन्होंने बताया कि परीक्षा फॉर्म भरने के पूर्व विद्यार्थियों को अपने संबंधित कॉलेज में दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन कराना अनिवार्य होगा. जबकि वैसे विद्यार्थी, जो अपने कॉलेज में संचालित आंतरिक परीक्षा में सम्मलित नहीं होंगे. वैसे विद्यार्थियों को परीक्षा फॉर्म भरने का मौका नहीं दिया जायेगा. इधर उक्त सत्र में अबतक जहां नियमित कुल 32,811 विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा है. वहीं बैकलॉग के कुल 3,205 विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा है. इसमें नियमित के कला संकाय में कुल 28,807, विज्ञान संकाय में 4,462 तथा वाणिज्य संकाय में 262 विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा है. जबकि बैकलॉग के कला संकाय में 2,675, विज्ञान संकाय में 506 तथा वाणिज्य संकाय में 24 विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन