ePaper

Bihar News: गंगा पुल का एक बार फिर होगा स्पैन लोड टेस्ट, 4 और 7 जून को लिया जायेगा ट्रैफिक ब्रेक

Updated at : 31 May 2025 8:35 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar News: गंगा पुल का एक बार फिर होगा स्पैन लोड टेस्ट, 4 और 7 जून को लिया जायेगा ट्रैफिक ब्रेक

मुंगेर गंगा पुल

Bihar News: 4 एवं 7 जून को टीम पुल के पाये और अन्य संरचना को विभिन्न भारों के अधीन रखकर उनकी सहनशीलता और क्षमता का परीक्षण किया जायेगा. लोड टेस्टिंग का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि पुल अपने डिजाइन के अनुसार कार्य कर रहा है और विभिन्न भारों को सहन करने में सक्षम है या नहीं.

विज्ञापन

Bihar News: मुंगेर गंगा पुल से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए यह खबर बेहद ही जरूरी है. क्योंकि एनएचएआई की ओर से एक बार फिर श्रीकृष्ण सेतु का स्पैन लोड टेस्ट कराया जोयगा. जिसकी जांच स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग रिसर्च सेंटर चेन्नई के वैज्ञानिकों की टीम करेंगी. जिसको लेकर 4 एवं 7 जून को श्रीकृष्ण सेतु पर ट्रैफिक ब्रेक लिया जायेगा. एनएचएआई की ओर से श्रीकृष्ण सेतु के क्षमता का लोड टेस्टिंग समय-समय पर कराया जाता है.

बंद रहने का समय

स्पैन लोड टेस्टिंग के लिए एनएचएआई ने 4 जून एवं 7 जून को श्रीकृष्ण सेतु पर ट्रैफिक ब्रेक लिया है. एनएचएआई से मिली जानकारी के अनुसार दोनों दिन सुबह 11 बजे से अपराह्न 4 बजे तक सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन पूरी तरह से बंद रहेंगा. इसके लिए जिला प्रशासन से एनएचएआई को स्वीकृति भी मिल चुकी है.

पुल को है 40 टन भार क्षमता सहने की शक्ति

एनएचआई की ओर से मिली जानकारी के अनुसार मुंगेर श्रीकृष्ण सेतु को 40 टन भार सहने की क्षमता है. जबकि पुल के दोनों ओर बने एप्रोच पथ का भार क्षमता 55 टन है. टीम अपने जांच के दौरान इस भार को पुल एवं एप्रोच पथ पर विभिन्न स्थानों पर रख कर अथवा परिचालन करवा कर यह सुनिश्चित करेंगी कि इस भार में चलते कोई रिफलेक्शन हो रहा है या नहीं. जिसके बाद टीम अपनी रिपोर्ट में यह जिक्र करेंगी कि पुल व एप्रोच पथ इस भार को सहने में सक्षम है अथवा नहीं.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

क्या बोले परियोजना निदेशक

एनएचएआई के मुंगेर परियोजना निदेशक मनीष कुमार ने बताया कि स्पैन लोड टेस्टिंग रेगुलर वर्क में शामिल है. जिसको लेकर सीएसआईआर-एसईआरसी चेन्नई की टीम यहां जांच करेगी. 4 एवं 7 जून को पुल पर ट्रैफिक ब्रेक लेकर भार क्षमता की जांच की जायेगी.

इसे भी पढ़ें: बिहार में 17 IAS का ट्रांसफर, बदले गए पटना के डीएम, चंद्रशेखर को मिली नई जिम्मेदारी

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन