दूसरे दिन भी धरना पर बैठे रहे अनुकंपा आश्रित, नहीं मिलने आये अधिकारी

Updated at : 02 Jul 2024 6:37 PM (IST)
विज्ञापन
AMU

अनुकंपा पर नियुक्ति की मांग को लेकर सोमवार से मुंगेर विश्वविद्यालय के समक्ष बैठे अनुकंपा आश्रितों का धरना दूसरे दिन मंगलवार को भी जारी रहा

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मुंगेर. अनुकंपा पर नियुक्ति की मांग को लेकर सोमवार से मुंगेर विश्वविद्यालय के समक्ष बैठे अनुकंपा आश्रितों का धरना दूसरे दिन मंगलवार को भी जारी रहा, जबकि धरने के दूसरे दिन भी एमयू के अधिकारी अनुकंपा आश्रितों से मिलने नहीं आये. इस दौरान अनुकंपा आश्रित बारिश में भी धरने पर बैठे नजर आये. देव कुमार रावत, बबलू साह, अमित कुमार, श्रीराम चौधरी, अमिता कुमार, मुकेश कुमार, मु. परवेज, बबीता भारती, अंजू कुमारी, नीतीश कुमार आदि ने बताया कि सालों से वे लोग अनुकंपा पर नियुक्ति की मांग कर रहे हैं. साल 2022 में आवेदन करने वाले 22 अनुकंपा आश्रितों में मात्र 6 लोगों की ही नियुक्ति की गयी. इसके बाद से हमलोगों द्वारा बार-बार विश्वविद्यालय से अनुकंपा पर नियुक्ति की मांग की जा रही है, लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा केवल आश्वासन भी दिया जा रहा है. साल 2023 के अंत में जब दोबारा अनुकंपा पर नियुक्ति को लेकर प्रक्रिया आरंभ की गयी तो आस जगी की जल्द ही उनलोगों की नियुक्ति भी हो जायेगी, लेकिन करीब 7 माह बाद भी विश्वविद्यालय अनुकंपा पर नियुक्ति की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गयी है. उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय के समक्ष दो दिनों से धरने पर बैठे अनुकंपा आश्रितों से अबतक कोई अधिकारी मिलने तक नहीं आये हैं, जबकि उनलोगों को पूछने के बावजूद विश्वविद्यालय द्वारा अनुकंपा पर नियुक्ति प्रक्रिया से संबंधित कोई जानकारी नहीं दी जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन