यक्ष्मा विभाग व असरगंज के एसटीएस व बीएचम से स्पष्टीकरण

Author Amit jha
Updated:
विज्ञापन
यक्ष्मा विभाग व असरगंज के एसटीएस व बीएचम से स्पष्टीकरण

डाटा निक्षय पोर्टल पर अपलोड नहीं किया गया है.

विज्ञापन

मुंगेर जिला स्वास्थ्य समिति के डीपीएम फैजान आलम अशरफी ने सोमवार को सभी प्रखंडों के साथ टीबी मरीजों के जांच, गार्डासिल वैक्सीनेशन तथा हीट वेब तैयारी को लेकर ऑनलाइन समीक्षा बैठक की. इस दौरान निक्षय पोर्टल पर टीबी मरीजों का डाटा अपलोड नहीं करने को लेकर जिला यक्ष्मा विभाग के अधिकांश कर्मी सहित असरगंज प्रखंड के एसटीएस और प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक से स्पष्टीकरण पूछा गया है. साथ ही सभी के 7 दिनों के वेतन पर रोक लगाने की अनुसंशा की गई है. उनहोंने बताया कि ऑनलाइन समीक्षा बैठक में पाया गया कि जिले में जितने भी चेस्ट टीबी के मरीजों का जिला मुख्यालय भेजकर एक्स-रे जांच कराया गया था. उसका डाटा निक्षय पोर्टल पर अपलोड नहीं किया गया है. जबकि असरगंज प्रखंड की उपलब्धि काफी कम रही. जिसे लेकर जिला यक्ष्मा विभाग के कई कर्मियों से स्पष्टीकरण पूछा गया है. इसके अतिरिक्त असरगंज प्रखंड के स्वास्थ्य प्रबंधक मो असफाक और एसटीएस निशा कुमारी से भी स्पष्टीकरण की गयी है. बैठक में गार्डासिल वैक्सीनेशन को लेकर सभी प्रखंड के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी व संबंधित कर्मियों को 14 आयु वर्ग से अधिक और 15 आयु वर्ग तक की किशोरियों को चिन्हित कर उन्हें टीकाकृत करने का निर्देश दिया गया. साथ ही सभी प्रखंडों को हीट वेब को लेकर तैयार रहने का निर्देश दिया गया है. जिसमें समुचित हीट वेब वार्ड बेड, दवा की उपलब्धता के साथ हीट वार्ड के लिये चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मियों को तैनात करने का निर्देश दिया गया है. उन्होंने बताया कि बैठक के दौरान सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर दवा के उपलब्धता की समीक्षा भी की गयी.

विज्ञापन
अमित झा

लेखक के बारे में

By अमित झा

अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन