10 घंटे बिलंब से चली दिल्ली-कामाख्या ब्रह्मपुत्र मेल

10 घंटे बिलंब से चली दिल्ली-कामाख्या ब्रह्मपुत्र मेल
जमालपुर. घने कोहरे के प्रकोप को लेकर ट्रेनों के रफ्तार पर ब्रेक लग गयी है. इसके कारण ट्रेन परिचालन लेट हो रहा है. इसी सिलसिले में बुधवार को दिल्ली-कामाख्या ब्रह्मपुत्र मेल लगभग 10 घंटे अनिश्चित विलंब से चलकर जमालपुर आयी. इस ट्रेन के जमालपुर पहुंचने का निर्धारित समय मंगलवार की शाम 17:58 बजे था. यह ट्रेन बुधवार के प्रातः 3:45 बजे जमालपुर पहुंची. इसके अतिरिक्त भी कई अन्य ट्रेनों का परिचालन भी विलंब से हुआ. 13031 अप हावड़ा-जयनगर एक्सप्रेस लगभग डेढ़ घंटे लेट पहुंची. ऐसा ही हाल 13023 अप हावड़ा-गया एक्सप्रेस का भी रहा, जबकि 15734 डाउन भटिंडा-बालूरघाट फरक्का एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से लगभग 3:30 घंटे विलंब से चलकर सुबह 7:15 बजे जमालपुर पहुंची. 13420 डाउन मुजफ्फरपुर-भागलपुर जनसेवा एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से लगभग चार घंटे लेट चली. इस ट्रेन का जमालपुर पहुंचने का निर्धारित समय सुबह 4:15 बजे है, परंतु यह ट्रेन 8:16 बजे जमालपुर पहुंची.
जमालपुर होकर चली डायवर्टेड ट्रेनें
हावड़ा-पटना मेन रेल लाइन पर लाहाबन और सिमुलतला रेलवे स्टेशन के बीच शनिवार की रात्रि मालगाड़ी एक्सीडेंट होने के कारण ट्रेनों को डायवर्टेड रूट से चलाया जा रहा है. इस सिलसिले में मंगलवार की रात्रि तक डायवर्टेड ट्रेनों का परिचालन जमालपुर होकर किया गया. यहां प्राप्त जानकारी के अनुसार 22459 अप मधुपुर-आनंद विहार टर्मिनल हमसफर एक्सप्रेस मध्य रात्रि 23:56 बजे जमालपुर पहुंची. 13105 अप सियालदह- बलिया एक्सप्रेस सुबह 3:20 बजे जमालपुर पहुंची, जबकि एक अन्य डायवर्टेड ट्रेन 15047 अप कोलकाता टर्मिनल-गोरखपुर पूर्वांचल एक्सप्रेस सुबह 3:36 बजे जमालपुर पहुंची.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




