प्रेमिका ने साथ जाने से मना किया तो प्रेमी ने जहर खिलाकर मार डाला, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के मधुवन दरियापुर में रविवार को प्रेमिका ने जब प्रेमी के साथ जाने से मना किया, तो प्रेमी ने उसे जहर पिला दिया. इससे उसकी मौत हो गयी. मृतका की मां पूर्व उप प्रमुख रंजू देवी ने जब मामले की सूचना खड़गपुर पुलिस को दी, तो पुलिस ने घर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए शव को सदर अस्पताल भेज दिया गया.

बताया जाता है कि मधुवन दरियापुर निवासी जवाहर पासवान की पुत्री 21 वर्षीय ममता कुमारी पिछले दो साल से जमुई जिला निवासी प्रद्रुम कुमार पासवान से प्रेम करती थी. प्रद्रुम की फुआ उषा देवी का घर जवाहर पासवान के घर के पास है. इस कारण प्रद्रुम यहां आता रहता था. इसी दौरान दोनों के बीच प्रेम हो गया.
शनिवार को प्रद्रुम अपने फुआ के घर पर आया हुआ था. वह लड़की पर साथ चलने का दबाव बनाने लगा. लड़की ने साथ जाने से इंकार कर दिया. इसके बाद रविवार को एक रणनीति के अनुसार लड़के ने प्रेमिका को जहर पिला दिया. जब उसकी तबीयत बिगड़ने लगी, तो वह दौड़ कर घर आयी और उसकी मौत हो गयी. इसपर लड़की की मां रंजू देवी ने पुलिस को सूचना दी. उसने पुलिस को बताया कि जब उसकी बेटी लड़के के साथ नहीं गयी तो मां व फुआ के साथ मिलकर उसने जहर पिलाकर मार दिया.
Also Read: अब पोर्टल पर अपनी शिकायत व सुझाव दे सकेंगे मेयर, डिप्टी मेयर व अन्य, उपमुख्यमंत्री करेंगे मॉनिटरिंग
खड़गपुर थानाध्यक्ष मिंटू कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह जानकारी मिल पायेगी कि उसकी मौत जहर के कारण हुई. मृतका की मां के बयान पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए