मुंगेर में जमीन विवाद के कारण कुल्हाड़ी से अधेड़ की हत्या,आरोपित घर छोड़ कर फरार

Updated at : 02 Aug 2020 7:05 AM (IST)
विज्ञापन
मुंगेर में जमीन विवाद के कारण कुल्हाड़ी से अधेड़ की हत्या,आरोपित घर छोड़ कर फरार

मुंगेर में जमीन विवाद के कारण कुल्हाड़ी से अधेड़ की हत्या,आरोपित घर छोड़ कर फरार

विज्ञापन

मुंगेर : टेटिया बंबर थाना क्षेत्र के राजाडीह गांव में शनिवार को जमीन विवाद में कुल्हाड़ी से प्रहार कर प्रभु सिंह (55) की हत्या कर दी गयी. हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया. जबकि, सभी आरोपित घर छोड़ कर फरार हो गये. गांव में दोनों पक्षों में तनाव है. मृतक की पत्नी, दो पुत्र व पुत्री का रो-रो कर बुरा हाल था.

राजाडीह गांव निवासी प्रभु सिंह, पड़ोसी कारेलाल सिंह व उसके परिजनों के बीच दरवाजा खोलने को लेकर विवाद हुआ. विवाद बढ़ता चला गया और मारपीट होने लगी. इसी दौरान पड़ोसियों ने कुल्हारी से प्रभु सिंह के सिर पर प्रहार कर दिया. इसके कारण वह जख्मी होकर जमीन पर गिर गया. परिजन उसे उठा कर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टेटियाबंबर ले गये, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. चिकित्सकों ने बताया कि अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उसकी मौत हो गयी.

मृतक के पुत्र होरिल सिंह ने बताया कि गांव के ही कारे लाल सिंह, गोरेलाल सिंह, प्रभास सिंह व सुभाष सिंह ने मेरे घर के आगे दरवाजा खोल दिया. इसका मेरे पिता ने विरोध किया. इसी बीच उनलोगों ने मारपीट शुरू कर दी. मारपीट के बीच ही कारेलाल सिंह ने कुल्हाड़ी से मारकर सिर फाड़ दिया. प्रभु सिंह की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया. इस हत्याकांड के बाद में गांव में तनाव का माहौल है.

ग्रामीणों का कहना है कि बदले ही नीयत से यहां खूनी संघर्ष होने की संभावना प्रबल हो गयी है. इधर घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष एलबी सिंह दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मुंगेर भेज दिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के पुत्र के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन