स्नातक सेमेस्टर-1 के लिए आवेदन, नामांकन व पंजीयन शुरू

Published by : RANA GAURI SHAN Updated At : 02 Sep 2025 6:20 PM

विज्ञापन

स्नातक सेमेस्टर-1 के लिए आवेदन, नामांकन व पंजीयन शुरू

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मुंगेर मुंगेर विश्वविद्यालय अपने सत्र 2025-29 स्नातक सेमेस्टर-1 में नामांकन ले चुके विद्यार्थियों के लिये तीन सितंबर बुधवार से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आरंभ कर रहा है. इसके साथ विश्वविद्यालय ने उक्त सत्र में नामांकन को लेकर आवेदन तथा ऑन द स्पॉट प्रक्रिया के तहत नामांकन लेने का भी समय दिया है. इसके लिये विश्वविद्यालय ने सूचना जारी कर दी है. विश्वविद्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार स्नातक सेमेस्टर-1 में नामांकन को लेकर आवेदन करने से वंचित विद्यार्थी तीन से सात सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं. वहीं आठ से 10 सितंबर के बीच नये आवेदन के साथ पूर्व में आवेदन कर चुके विद्यार्थी ऑन द स्पॉट प्रक्रिया के तहत सीट बुक करते हुये नामांकन भी ले सकते हैं. विद्यार्थियों को सीट बुक करने के बाद अपने संबंधित कॉलेज में दस्तावेज सत्यापित कराना अनिवार्य होगा. वैसे विद्यार्थी, जो पूर्व में जीरो पेंमेंट कराना भूल गये थे. वैसे विद्यार्थी भी दोबारा सीट बुक करते हुये नामांकन ले सकते हैं. दस्तावेज सत्यापन के बाद ऐसे विद्यार्थियों को जीरो पेमेंट वेरिफाइ करना अनिवार्य होगा, अन्यथा पूर्व की तरह उनके नामांकन को रद्द माना जायेगा. उक्त सत्र को लेकर विश्वविद्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार नामांकन ले चुके विद्यार्थियों के लिये बुधवार से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आरंभ की जा रही है. जिसमें नामांकन ले चुके विद्यार्थियों को तीन से 10 सितंबर तक अपने संबंधित कॉलेज में दस्तावेज सत्यापित कराते हुये रजिस्ट्रेशन कराने का समय दिया गया है. रजिस्ट्रेशन के लिये विद्यार्थियों को 600 रूपये का शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANA GAURI SHAN

लेखक के बारे में

By RANA GAURI SHAN

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन