स्नातक सेमेस्टर-4 के लिये कॉलेजों में बांटा जा रहा एडमिट कार्ड

Updated:
विज्ञापन
स्नातक सेमेस्टर-4 के लिये कॉलेजों में बांटा जा रहा एडमिट कार्ड

स्नातक सेमेस्टर-4 के लिये कॉलेजों में बांटा जा रहा एडमिट कार्ड

विज्ञापन

मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा अपने सत्र 2023-27 स्नातक सेमेस्टर-4 की परीक्षा नौ सितंबर से ली जायेगी. जिसके लिये सभी कॉलेजों को एडमिट कार्ड दिया जा रहा है. बता दें कि स्नातक सेमेस्टर-4 की परीक्षा नौ से 20 सितंबर तक होगी. जिसके लिये विश्वविद्यालय ने 27 केंद्र बनाये हैं. जहां प्रतिदिन दो पालियों में परीक्षा ली जायेगी. इसमें प्रथम पाली की परीक्षा पूर्वाह्न 9.45 से अपराह्न एक बजे तक होगी. दूसरी पाली की परीक्षा अपराह्न दो बजे से 5.15 बजे तक ली जायेगी. परीक्षा को लेकर सभी विषयों को अलग-अलग ग्रुप में बांटा गया है. जिसमें एमजसी व एमआईसी के विषयों को चार-चार ग्रुप में बांटा गया है. वहीं एईसी विषयों को दो ग्रुप में बांटा गया है. इधर सोमवार को विश्वविद्यालय ने सभी कॉलेजों को एडमिट कार्ड उपलब्ध करा दिया है. जहां मंगलवार से विद्यार्थियों को एडमिट कार्ड बांटा जा रहा है. उन्होंने बताया कि परीक्षा को लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गयी है. परीक्षा ओमआरएस वाले उत्तरपुस्तिका पर ली जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राणा गौरी शंकर

लेखक के बारे में

By राणा गौरी शंकर

राणा गौरी शंकर प्रिंट माध्यम में 32 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक आज से की. अभी प्रभात खबर के मुंगेर कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन