शांति व सौहार्द बिगाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई, चौक-चौराहों पर पुलिस बल रहेगा तैनात

Updated:
विज्ञापन
शांति व सौहार्द बिगाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई, चौक-चौराहों पर पुलिस बल रहेगा तैनात

रंगों का त्योहार होली को लेकर अनुमंडल कार्यालय परिसर में मंगलवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी.

विज्ञापन

होली को लेकर अनुमंडल कार्यालय में हुई शांति समिति की बैठक

हवेली खड़गपुर. रंगों का त्योहार होली को लेकर अनुमंडल कार्यालय परिसर में मंगलवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. उसकी अध्यक्षता एसडीओ राजीव कुमार रौशन ने की. बैठक में होली त्योहार को शांति, सौहार्द और समरसता के साथ मनाने की अपील की गयी और त्योहार में सौहार्द बिगाड़ने वालों पर कार्रवाई करने की बात कही गयी.

एसडीओ ने कहा कि होली जैसे त्योहार में स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट मोड में रहना है. होलिका दहन हाइटेंशन तार के नीचे नहीं करें और इसका विशेष ख्याल रखें. एसडीपीओ अनिल कुमार ने कहा कि चिन्हित स्थानों पर ही होलिका दहन करें. होली में पुलिस गश्ती लगातार जारी रहेगी. कहीं डीजे पर अश्लील एवं द्विअर्थी गाना बजते हुए पाया जाता है तो डीजे जब्त कर कार्रवाई की जायेगी. त्योहार में विभिन्न चौक-चौराहों पर पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति रहेगी और शांति में खलल डालने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी. वहीं प्रबुद्ध नागरिकों ने कहा कि होली और रमजान एकसाथ होने के कारण सौहार्द नहीं बिगड़े, इसे लेकर पुलिस प्रशासन को सजग रहने और संवेदनशील जगहों पर पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति करने की जरूरत है. होली की संध्या पुलिस की पेट्रोलिंग जगह-जगह किया जाए, ताकि लहेरिया कट बाइक चलाने वाले मनचलों पर लगाम लग सके. मौके पर प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार तिवारी, मुख्य पार्षद प्रभु शंकर, सीओ जयप्रकाश, योगेश्वर गोस्वामी, शंभू केशरी, राकेश चंद्र सिन्हा, नरेश प्रसाद सिंह, नवल किशोर मंडल, मनोज कुमार रघु, शिवशंकर चौधरी, रजनीश झा, अमित कुमार सहित अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Anand Kumar

लेखक के बारे में

By Anand Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन