चोरी की घटना का खुलासा, सामान के साथ आरोपित गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

चोरी की घटना का खुलासा, सामान के साथ आरोपित गिरफ्तार

विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने टेटिया गांव के चोर को दबोचा

मुंगेर. टेटियाबंबर थाना पुलिस ने टेटिया गांव में एक घर व दुकान में हुई चोरी की घटना का त्वरित उद्भेदन कर लिया है. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से एक आरोपित को चोरी किए गए सामान के साथ गिरफ्तार करने में सफलता पायी है. जानकारी के अनुसार, टेटिया गांव निवासी सुमित केसरी के घर और दुकान को तीन फरवरी की देर रात अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया था. घटना के बाद पीड़ित सुमित केसरी की पत्नी रूबी देवी ने टेटियाबंबर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. उन्होंने आवेदन में बताया था कि चोरों ने घर से दो मोबाइल फोन, 25,800 रुपये नकद व दुकान से भारी मात्रा में सिगरेट, रजनीगंधा, हॉर्लिक्स समेत अन्य कीमती सामान पार कर दिया था. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की. घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला. फुटेज के आधार पर पुलिस को चोर की पहचान करने में मदद मिली. थानाध्यक्ष मुकेश कुमार केहरी ने बताया कि पहचान सुनिश्चित होने के बाद पुलिस टीम ने छापेमारी कर टेटिया गांव निवासी सन्नी कुमार को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने उसके पास से चोरी किया गया सामान भी बरामद कर लिया है. गिरफ्तारी के बाद आरोपित से पूछताछ की गयी व कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन