करेंट लगने से युवक की मौत

करेंट लगने से युवक की मौत
बरियारपुर. थाना क्षेत्र के बरियारपुर बस्ती गांव में मंगलवार को एक दुखद घटना में 22 वर्षीय युवक की करेंट लगने से मौत हो गयी. सूचना मिलते ही बरियारपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर भेज दिया. मृतक की पहचान स्वर्गीय त्रिवेणी तांती के बेटे साकेत कुमार के रूप में हुई है. बताया जाता है कि साकेत अपने घर में बिजली की खराबी को ठीक कर रहा था, तभी उसे जोर का करेंट लगा और उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. साकेत की शादी तीन साल पहले मुंगेर की प्रीति कुमारी से हुई थी. वह अपने चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था. मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था. उसकी असामयिक मृत्यु से पूरा परिवार सदमे में है. माता ललिता देवी, बहन अलका कुमारी और भाई सागर कुमार व सुरजीत कुमार का रो-रोकर बुरा हाल है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राणा गौरी शंकर
राणा गौरी शंकर प्रिंट माध्यम में 32 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक आज से की. अभी प्रभात खबर के मुंगेर कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










