गर्भावस्था में गर्भवती को झूठ नहीं बोलनी चाहिए : स्वामी श्रीराम भद्राचार्य

Updated:
विज्ञापन
गर्भावस्था में गर्भवती को झूठ नहीं बोलनी चाहिए : स्वामी श्रीराम भद्राचार्य

नगर के सिंहपुर स्थित नाथ बाबा स्थान में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में भक्ति का माहौल देखा जा रहा है.

विज्ञापन

भागवत कथा ज्ञान यज्ञ से पुलकित हो रहा चप्पा-चप्पा हवेली खड़गपुर. नगर के सिंहपुर स्थित नाथ बाबा स्थान में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में भक्ति का माहौल देखा जा रहा है. शुक्रवार की कथा में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित एसडीओ राजीव रोशन ने कहा कि समाज के विकास में आध्यात्मिकता का विशेष महत्व है. इसके बाद उत्तरकाशी के त्यागी स्वामी श्रीराम भद्राचार्य जी महाराज ने धुंधली और धुंधकारी से जुड़े प्रसंग को सुनाया. महाराज ने कहा कि जवानी में अगर आपने सेवा नहीं की है तो जरूरत पड़ने पर आपकी भी सेवा नहीं होगी. सुख दिन्हे सुख होत है, दुख दिन्हे दुख होत. उन्होंने कहा कि जो दंपती गर्भपात कराते हैं उसे धर्मराज ऐसा दंड देते हैं, जिसकी सात जन्मों तक बुरी दशा होती है. गर्भावस्था में सभी गर्भवती महिलाओं को कभी झूठ नहीं बोलना चाहिए. भद्राचार्य जी ने कहा कि हमारा शास्त्र कहता है कि मां पवित्र रहेगी तो बच्चा भी पवित्र रहेगा. सबसे बड़ी पवित्रता चरित्र की पवित्रता है. वहीं संगीतमय कथा में राधे-राधे-राधे गोविंद राधे, गोपाल राधे भजन से पूरा प्रशाल भक्ति में निमग्न नजर आया. मौके पर नंदकिशोर चौधरी, अरुण कुमार, अबोध साह, शिवशंकर चौधरी, लखपति चौधरी, जयमंगल साह, विक्रांत, बबलू साह, संजीव कुमार, अमित कुमार, संजय राम, रविरंजन, प्रमोद साह, मीना देवी, मीरा देवी सहित सिंहपुर समाज के नागरिक और नगर के प्रबुद्ध समाजसेवी मौजूद थे. बताया गया कि प्रतिदिन शाम 6 बजे से रात 11 बजे तक भागवत कथा का प्रवचन हो रहा है जो आगामी 8 अप्रैल तक चलेगा.

विज्ञापन
Anand Kumar

लेखक के बारे में

By Anand Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन