संपत्ति विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, मां-बेटा सहित तीन घायल

संपत्ति विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, मां-बेटा सहित तीन घायल
हवेली खड़गपुर. खड़गपुर थाना क्षेत्र के गोनई गांव में गुरुवार को संपत्ति विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई. इस घटना में एक पक्ष से मां-बेटा सहित तीन लोग घायल हो गए. सभी घायलों का इलाज अनुमंडल अस्पताल खड़गपुर में कराया गया. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. घटना के संबंध में घायल गायत्री देवी ने बताया कि वह पंजाब के भटिंडा अंतर्गत रामपुर में रहती है. 25 फरवरी को अपनी पुत्री की शादी के सिलसिले में गांव आयी थी. उन्होंने बताया कि संपत्ति विवाद को लेकर उनके चाचा ससुर डब्लू सिंह, सबल सिंह, सुमन कुमार व सोनी देवी ने गाली-गलौज किया. विरोध करने पर मेरे पुत्र मोनू कुमार और सोनू कुमार के साथ मारपीट की गयी. बीच-बचाव करने के क्रम में मेरे साथ भी मारपीट की गयी. इससे हम तीनों मां-बेटा घायल हो गए. उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपितों की नजर उनकी संपत्ति पर है. बंटवारा नहीं करना चाहते हैं. इसी को लेकर विवाद हुआ. घटना के बाद गायत्री देवी ने खड़गपुर थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की. परिजनों के सहयोग से हम तीनों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल खड़गपुर में भर्ती कराया गया. इधर खड़गपुर थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार तिवारी ने बताया कि मारपीट की सूचना मिली है. विधिसम्मत कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




