हत्या के प्रयास में दोषी करार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Jul 2016 5:58 AM
मुंगेर : मुंगेर के अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम पीसी चौधरी ने बुधवार को हत्या के प्रयास के मामले में संग्रामपुर थाना क्षेत्र के खरूई गांव निवासी छैली यादव को भा.द.वि की धारा 307 के तहत दोषी करार दिया है. घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि वर्ष 1997 में अभियुक्तों ने मोगल यादव को […]
मुंगेर : मुंगेर के अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम पीसी चौधरी ने बुधवार को हत्या के प्रयास के मामले में संग्रामपुर थाना क्षेत्र के खरूई गांव निवासी छैली यादव को भा.द.वि की धारा 307 के तहत दोषी करार दिया है. घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि वर्ष 1997 में अभियुक्तों ने मोगल यादव को गोली मारकर घायल कर दिया था. इस मामले में छैली यादव सहित आठ लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया था. जिसमें लंबी न्यायिक प्रक्रिया के दौरान दो लोगों की जहां मौत हो गयी. वहीं पांच अन्य आरोपी को संदेह का लाभ देते हुए रिहा कर दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










