बिना इश्योरेंस व फिटनेस के दौड़ रही एंबुलेंस पर 75 हजार का जुर्माना

Published by : DHIRAJ KUMAR Updated At : 29 Apr 2025 10:36 PM

विज्ञापन

परिवहन विभाग की ओर से जिला मुख्यालय में दौड़ रही सरकारी व निजी एंबुलेंस के खिलाफ मंगलवार को विशेष अभियान चलाया गया

विज्ञापन

मुंगेर.

परिवहन विभाग की ओर से जिला मुख्यालय में दौड़ रही सरकारी व निजी एंबुलेंस के खिलाफ मंगलवार को विशेष अभियान चलाया गया. जिसमें बड़ा खुलासा हुआ कि अधिकांश एंबुलेंस का फिटनेस व इश्योरेंस फेल है. जबकि कुछ पर टैक्स का बकाया था तो किसी एंबुलेंस का पॉल्यूशन फैल था. जिसके विरूद्ध कार्रवाइ की गई. जिला परिवहन पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार अलवेला के नेतृत्व में मंगलवार को जिला मुख्यालय में एंबुलेंस के खिलाफ विशेष जांच अभियान चलाया. इस दौरान सदर अस्पताल पहुंच कर टीम ने सरकारी और एजेंसी के माध्यम से चलने वाली एंबुलेंस का फिटनेश, इश्योरेंस, जीपीएस सहित अन्य मानक की जांच की. जिसमें कई खामियां मिली. किसी का इंश्योरेंस फेल था तो किसी का फिटनेस फेल था. एक एंबुलेंस का शीशा भी टूटा मिला. इसके अलावे शहर के कई निर्सिंग होम में चल रहे एंबुलेंस की जांच की गई. डीटीओ ने बताया 25 एंबुलेंस का मंगलवार को जांच किया गया. जिसमें कई एंबुलेंस का फिटनेश व इश्योरेंस फेल मिला. जबकि कुछ एंबुलेंस पर टैक्स पर गिरा हुआ था. जिस पर परिवहन विभाग ने 75 हजार रूपया का जुर्माना लगाया गया है. जिसमें अस्पताल के समीप के एक निजी नर्सिंग होम में संचालित दो एंबुलेंस पर 15 हजार का जुर्माना लगाया गया. उन्होंने स्पष्ट कहा कि मानकों पर ही एंबुलेंस का संचालन होना है. अगर मानकों पर एंबुलेंस का संचालन नहीं होगा तो सीज करने तक की कार्रवाई हो सकती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DHIRAJ KUMAR

लेखक के बारे में

By DHIRAJ KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन