एलएलबी सेमेस्टर-1 व 5 की परीक्षा में 5 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

Author Amit jha
Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मुंगेर विश्वविद्यालय ने अपने एकमात्र विधि संस्थान विश्वनाथ सिंह लॉ कॉलेज के एलएलबी सेमेस्टर-1, 3 तथा 5 की परीक्षा मंगलवार से आरडी एंड डीजे कॉलेज केंद्र पर आरंभ कर दी है.

विज्ञापन

मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय ने अपने एकमात्र विधि संस्थान विश्वनाथ सिंह लॉ कॉलेज के एलएलबी सेमेस्टर-1, 3 तथा 5 की परीक्षा मंगलवार से आरडी एंड डीजे कॉलेज केंद्र पर आरंभ कर दी है. जिसमें पहले दिन दो पालियों की परीक्षा में एलएलबी सेमेस्टर-1 तथा 5 की परीक्षा ली गयी. इसमें कुल 332 परीक्षार्थियों में 327 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 5 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. वहीं परीक्षा के दौरान किसी भी परीक्षार्थी को कदाचार के आरोप में परीक्षा से निष्कासित नहीं किया गया. परीक्षा नियंत्रक प्रो. अमर कुमार ने बताया कि पहले दिन दो पालियों में परीक्षा ली गयी. जिसमें प्रथम पाली में एलएलबी सेमेस्टर-1 के ज्यूरिपूडेंसियल विषय की परीक्षा हुई. इसमें कुल 177 परीक्षार्थियों में 172 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 5 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. वहीं दूसरी पाली में एलएलबी सेमेस्टर-5 के सीपीसी एंड लिमिटेशन एक्ट विषय की परीक्षा ली गयी. इसमें कुल 155 परीक्षार्थियों में सभी परीक्षार्थी उपस्थित हुए. परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि अब दूसरे दिन की परीक्षा गुरुवार 12 जून को एक पाली में होगी. जिसमें एलएलबी सेमेस्टर-3 के मुस्लिम लॉ विषय की परीक्षा ली जायेगी.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन