अपराधियों ने किशोर की हत्या कर शव को खेत में फेंका
बरियारपुर : बरियारपुर-खड़गपुर मुख्य मार्ग के साध बाबा स्थान के समीप बहादुरपुर बहियार से शुक्रवार को पुलिस ने एक अज्ञात 15 वर्षीय किशोर का शव बरामद किया. जिसकी अपराधियों ने गला रेत कर हत्या कर दी. काफी प्रयास के बावजूद शव की शिनाख्त नहीं हो पायी है. प्राप्त समाचार के अनुसार सुबह में जब ग्रामीण […]
बरियारपुर : बरियारपुर-खड़गपुर मुख्य मार्ग के साध बाबा स्थान के समीप बहादुरपुर बहियार से शुक्रवार को पुलिस ने एक अज्ञात 15 वर्षीय किशोर का शव बरामद किया. जिसकी अपराधियों ने गला रेत कर हत्या कर दी. काफी प्रयास के बावजूद शव की शिनाख्त नहीं हो पायी है.
प्राप्त समाचार के अनुसार सुबह में जब ग्रामीण शौच के लिए बहादुरपुर बहियार गया तो एक किशोर का शव देख सकते में आ गये. धीरे-धीरे वहां ग्रामीणों की भीड़ लाश को देखने उमड़ पड़ी. ग्रामीणों ने मृत किशोर की पहचान करने का प्रयास किया. लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पायी. मृतक को देख कर प्रतीत होता है कि हत्या के पहले उसे काफी यातनाएं दी गयी. उसके पेट पर लीड का निडील से जख्मी करने का निशान है.
पेट में निडिल टूटकर गड़ा हुआ था. साथ ही पैर में चोट के निशान साफ दिखाई पड़ रहा था. पुलिस अधीक्षक वरुण कुमार सिन्हा ने बताया कि किशोर की गला दबा कर हत्या की गयी है और बाद में उसके गले पर तेज हथियार से वार किया गया है. उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर खून के निशान भी नहीं मिले हैं. इसलिए प्रतीत होता है कि दूसरे जगह घटना को अंजाम देकर शव को यहां लाकर फेंक दिया गया. पुलिस मामले की छानबीन कर रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










