संविदा स्वास्थ्यकर्मियों ने किया ओपीडी सेवा बाधित

Updated:
विज्ञापन

फोटो संख्या : 19फोटो कैप्सन : पीएचसी जमालपुर प्रतिनिधि : जमालपुरसंविदा पर कार्यरत हड़ताली स्वास्थ्यकर्मियों की हड़ताल लगातार चौथे दिन भी गुरुवार को जारी रहा. इस बीच प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जमालपुर में हड़तालियों ने मुख्य गेट को बंद कर ओपीडी सेवा को भी रोक दिया. नेतृत्व संविदा स्वास्थ्य कर्मियों के संघ के अध्यक्ष विश्वरंजन सिन्हा […]

विज्ञापन

फोटो संख्या : 19फोटो कैप्सन : पीएचसी जमालपुर प्रतिनिधि : जमालपुरसंविदा पर कार्यरत हड़ताली स्वास्थ्यकर्मियों की हड़ताल लगातार चौथे दिन भी गुरुवार को जारी रहा. इस बीच प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जमालपुर में हड़तालियों ने मुख्य गेट को बंद कर ओपीडी सेवा को भी रोक दिया. नेतृत्व संविदा स्वास्थ्य कर्मियों के संघ के अध्यक्ष विश्वरंजन सिन्हा तथा सचिव कंचन कुमार सिंह ने किया. हड़ताली कर्मी ओपीडी सेवा आरंभ होने के साथ ही वहां जुटने लगे थे. करीब 11:30 बजे वे लोग नारेबाजी करने लगे तथा पीएचसी के मुख्य गेट को खींच कर बंद कर दिया. इस बीच वहां डॉ अभिनव आनंद तथा दंत चिकित्सक डॉ सुमित शर्मा मरीजों को देख रहे थे. हड़तालियों ने मरीजों को अंदर जाने से मना कर दिया. इस दौरान आइपीडी में एक ऑपरेशन, दो प्रसव तथा एक डायरिया के मरीज भरती थे. जहां एक एएनएम अनुराधा कुमारी कार्यरत दिखी. रजिस्ट्रेशन काउंटर तथा पैथोलॉजिकल लैब का कामकाज पूरी तरह ठप रहा. ओपीडी के चिकित्सकों द्वारा बताया गया कि अन्य दिनों की तुलना में काफी कम मरीज पहुंचे थे. शुक्रवार से नियमित टीकाकरण के कार्य को भी बाधित कर देंगे. मौके पर बीसीएम सुनीता कुमारी, अनुराधा, अनीता, सुनीता, स्नेहलता, इंदु, प्रीति, विमला देवी, कौशल्या देवी एवं रुक्मिणी देवी आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन