अधिकारों की रक्षा करना हमारा संकल्प

Updated:
विज्ञापन

फोटो संख्या : 21 फोटो कैप्सन : पंचायत प्रतिनिधियों को सम्मानित करते अविनाश कुमार विद्यार्थी.प्रतिनिधि, धरहरा वार्ड सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, मुखिया, जिला परिषद सदस्य व नगर निकाय प्रतिनिधियों के अधिकारों को सरकार ने अपने पास गिरवी रख लिया है. जिसे आजाद करा कर उन्हें सक्षम अधिकार दिये जायेंगे. ये बातें विधान परिषद के संभावित […]

विज्ञापन

फोटो संख्या : 21 फोटो कैप्सन : पंचायत प्रतिनिधियों को सम्मानित करते अविनाश कुमार विद्यार्थी.प्रतिनिधि, धरहरा वार्ड सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, मुखिया, जिला परिषद सदस्य व नगर निकाय प्रतिनिधियों के अधिकारों को सरकार ने अपने पास गिरवी रख लिया है. जिसे आजाद करा कर उन्हें सक्षम अधिकार दिये जायेंगे. ये बातें विधान परिषद के संभावित प्रत्याशी अविनाश कुमार विद्यार्थी उर्फ मुकेश यादव ने धरहरा में पंचायत प्रतिनिधियों को सम्मानित करते हुए कही. वे धरहरा प्रखंड के बंगलवा, महगामा, आजिमगंज, धरहरा, मानगढ़, ईटवा, सारोबाग, माताडीह, अमारी का दौरा किया. मुखिया, वार्ड सदस्य एवं पंचायत समिति सदस्य से मिल कर उन्हें बैग, कैलेंडर व डायरी देकर उन्हें सम्मानित किया. उन्होंने कहा कि आज पंचायत व नगर निकाय के जनप्रतिनिधियों की हत्या होती है तो उनके परिजनों को कुछ नहीं दिया जाता है. अगर उन्हें आशीर्वाद मिला तो वे मृतक के आश्रितों को एक मुश्त सहायता राशि देने एवं आश्रितों को सरकार नौकरी दिलाने के लिए सरकार पर दबाव बनायेंगे. मौके पर प्रखंड प्रमुख धर्मेंद्र पासवान, मुखिया अजय राय, कार्तिक सिंह, लोजपा नेता सुधांशु, झालो यादव सहित अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन