राजपंत्रित कर्मचारियों ने काला बिल्ला लगा कर निबटाया कार्य
फोटो संख्या : 4 फोटो कैप्सन : काला बिल्ला लगा कर विरोध प्रदर्शित करते अधिकारी प्रतिनिधि , मुंगेरराजपत्रित पदाधिकारी महासंघ के आह्वान पर शुक्रवार को जिले के अधिकारियों ने काला बिल्ला लगा कर अपने-अपने कार्यालय में कार्य संपादित किया. अधिकारियों ने जिला परिषद के समीप काला बिल्ला लगाकर प्रदर्शन किया और अपनी एकजुटता का परिचय […]
फोटो संख्या : 4 फोटो कैप्सन : काला बिल्ला लगा कर विरोध प्रदर्शित करते अधिकारी प्रतिनिधि , मुंगेरराजपत्रित पदाधिकारी महासंघ के आह्वान पर शुक्रवार को जिले के अधिकारियों ने काला बिल्ला लगा कर अपने-अपने कार्यालय में कार्य संपादित किया. अधिकारियों ने जिला परिषद के समीप काला बिल्ला लगाकर प्रदर्शन किया और अपनी एकजुटता का परिचय दिया. इससे पूर्व आगामी 7 जून को राज्य स्तर पर पटना में महाधरना को लेकर जिला परिषद के सभागार में एक विशेष बैठक भी आयोजित की गयी. जिसमें कार्यक्रम की सफलता पर गहन विचार विमर्श किया गया और निर्णय लिया गया कि मुंगेर से भी अधिकारियों का एक दल महाधरना में भाग लेने के लिए पटना जायेंगे. इस कार्यक्रम में बिहार प्रशासनिक सेवा संघ के अतिरिक्त बिहार अभियंता संघ, बिहार वित्तीय सेवा, बिहार पुलिस सेवा, बिहार स्वास्थ्य सेवा, बिहार कृषि सेवा, बिहार पशु सेवा एवं सचिवालय सेवा के अधिकारी भी शामिल हुए. सभी अधिकारी ने काला बिल्ला लगा कर अपना विरोध प्रदर्शन किया. संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रोन्नति में आरक्षण के संबंध में सुप्रीम कोर्ट के फैसले और राज्य सरकार द्वारा हर स्तर पर प्रोन्नति समिति बैठकों को अगले आदेश तक रोका जाना दुर्भाग्यपूर्ण है. जिसके विरोध में यह आंदोलन किया जा रहा है. मौके पर एडीएम ईश्वर चंद्र शर्मा, अखिलेश झा, अमजद अली, एसडीओ डॉ कुंदन कुमार, जैनेंद्र कुमार, डीटीओ नजीर अहमद सहित अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










