बारिश ने लोगों को गरमी से दिलायी राहत

Updated:
विज्ञापन

वज्रपात से एक मजदूर की मौत फोटो संख्या : 12फोटो कैप्सन : बारिश प्रतिनिधि , मुंगेरसोमवार को दोपहर बाद आकाश में अचानक काले-काले बादल छा गये और देखते ही देखते जम कर बारिश होने लगी. तेज हवा के साथ हुई बारिश से लोगों को गरमी से तो राहत मिली. लेकिन शहर के कई क्षेत्रों में […]

विज्ञापन

वज्रपात से एक मजदूर की मौत फोटो संख्या : 12फोटो कैप्सन : बारिश प्रतिनिधि , मुंगेरसोमवार को दोपहर बाद आकाश में अचानक काले-काले बादल छा गये और देखते ही देखते जम कर बारिश होने लगी. तेज हवा के साथ हुई बारिश से लोगों को गरमी से तो राहत मिली. लेकिन शहर के कई क्षेत्रों में सड़कों पर पड़े कूड़े से स्थिति नारकीय हो गयी. बारिश के बीच वज्रपात से सदर प्रखंड के जाफरनगर में एक व्यक्ति की मौत हो गयी. एक ओर जहां लोग जेठ की चिलचिलाती धूप व भीषण गरमी से परेशान थे. वहीं बारिश हो जाने से लोगों को काफी सुकून मिला. लोग तेज धूप में घर से निकलने पर तोबा कर रहे थे और बाजार जाने के लिए भी शाम होने तक के इंतजार में थे. वहीं बारिश के खत्म होते ही लोग हाट-बाजार के लिए निकल पड़े. वज्रपात से मौत सदर प्रखंड के जाफरनगर पंचायत में तेज बारिश के बीच हुई वज्रपात से 51 वर्षीय कुंदन राम की मौत हो गयी. वह खेत में शौच करने के लिए गया था. इसी दौरान वज्रपात हो गयी और वह उसकी चपेट में आ गया. किसानों को मिला बुआई का अवसरसोमवार को हुई बारिश ने किसानों को भी काफी लाभ पहुंचाया है. कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक मुकेश कुमार ने बताया कि इस बारिश से सूखे हुए खेतों में हाल ( नमी ) आ गयी है जो किसान भदई फसल लगाना चाहते हों वह मकई, हरी सब्जी व पशुचारा लगा सकते हैं. साथ ही वैसे किसान जिन्होंने पूर्व से ही फसल लगा रखा है. उन फसलों को इस बारिश ने एक सिंचाई दे दी है. उन्होंने बताया कि यह बारिश आम व लीची के फसलों के लिए भी काफी लाभ दायक है. इससे फलों के आकार में बढ़ोतरी होगी. जिससे किसानों को लाभ मिलेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन