शहरी फुटकर विक्रेता संघ के सदस्यों का हुआ निर्वाचन
फोटो संख्या : 20फोटो कैप्सन : बैठक में उपस्थित फुटकर विक्रेता प्रतिनिधि , जमालपुरजमालपुर शहरी फुटपाथ विक्रेता संघ के बैनर तले रविवार को भारती उच्च विद्यालय में टीएलएफ की बैठक की गयी. अध्यक्षता गंगा रजक ने की. नासवी का कॉर्डिनेटर विजय सिंह बैठक में उपस्थित थे.अध्यक्ष ने बताया कि जमालपुर में संघ के अंतर्गत कुल […]
फोटो संख्या : 20फोटो कैप्सन : बैठक में उपस्थित फुटकर विक्रेता प्रतिनिधि , जमालपुरजमालपुर शहरी फुटपाथ विक्रेता संघ के बैनर तले रविवार को भारती उच्च विद्यालय में टीएलएफ की बैठक की गयी. अध्यक्षता गंगा रजक ने की. नासवी का कॉर्डिनेटर विजय सिंह बैठक में उपस्थित थे.अध्यक्ष ने बताया कि जमालपुर में संघ के अंतर्गत कुल चार समितियों का गठन किया गया है. इनमें शनि मंदिर कमेटी, सदर बाजार फांड़ी कमेटी, भारत माता चौक कमेटी तथा नयागांव आशिकपुर रोड कमेटी शामिल हैं. उन्होंने बताया कि टीएलएफ की कार्यकारिणी कमेटी में 21 सदस्य होंगे, जिनमें से चयनित 9 सदस्य नगर परिषद बोर्ड में फुटकर विक्रेताओं के हक और अधिकार की आवाज उठायेंगे. इन नौ सदस्यों में महिलाओं के लिए तरन, अल्पसंख्यक, विकलांग, एससीएसटी तथा ओबीसी के लिए एक एक सीट सुरक्षित है. जबकि बाकी के दो सीट सामान्य कोटि के हैं.बैठक में निर्णय लिया गया कि टीएलएफ का नाम जमालपुर शहरी फुटपाथ विक्रेता संघ होगा. इसी नाम से बैंक में खाता खोलने का भी सहमति व्यक्त की गई. मौके पर अनूप कुमार शर्मा, महेश साव, धीरज कुमार, नंदलाल राम, परमानंद तांती, किशोर पटवा तथा रामचंद्र पासवान मुख्य रूप से उपस्थित थे. चुने गये फुटकर विक्रेता समिति के सदस्यजमालपुर . टीएलएफ की बैठक में रविवार को नौ सदस्यों का चुनाव किया गया. इनमें क्रांति देवी, अंजू देवी, धीरज कुमार, गंगा रजक, कृष्ण कुमार साव, किशन कुमार, मो सफी आलम, दीपक वर्णवाल तथा शशि कुमार शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










