पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्यवृद्धि के विरोध में पुतला दहन

Updated:
विज्ञापन

फोटो संख्या : 21फोटो कैप्सन : पुतला दहन करते कार्यकर्ता प्रतिनिधि , जमालपुरपेट्रोलियम पदार्थों के मूल्यों में हो रही लगातार वृद्धि के विरोध में जिला जदयू के कार्यकर्ताओं ने रविवार को प्रधान मंत्री नरेंद्र भाई मोदी तथा पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंका. जुबली वेल चौक पर पुतला दहन कार्यक्रम का नेतृत्व जिला सचिव […]

विज्ञापन

फोटो संख्या : 21फोटो कैप्सन : पुतला दहन करते कार्यकर्ता प्रतिनिधि , जमालपुरपेट्रोलियम पदार्थों के मूल्यों में हो रही लगातार वृद्धि के विरोध में जिला जदयू के कार्यकर्ताओं ने रविवार को प्रधान मंत्री नरेंद्र भाई मोदी तथा पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंका. जुबली वेल चौक पर पुतला दहन कार्यक्रम का नेतृत्व जिला सचिव मुकेश कुमार सिंह ने किया. जदयू जिलाध्यक्ष मो. जियाउर रहमान मुख्य रूप से उपस्थित थे. जिलाध्यक्ष ने कहा कि मोदी सरकार किसान विरोधी है. डीजल का मूल्य बढ़ा कर तथा किसानों की जमीन छीन कर वे देश में तालिबानी शासन करना चाहते हैं. जिला सचिव ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार अपने पहले ही दिन से औद्योगिक घरानों के साथ खड़ी हो गयी है. देश का आलम यह है कि गरीब बेहाल किसान तंगहाल तथा औद्योगिक घराना मालामाल एवं प्रधानमंत्री खुशहाल हैं. किसान प्रकोष्ट के प्रखंड अध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने कहा कि फसल क्षति को ले कर केंद्र की सरकार किसानों को कोई मुआवजा नहीं दे रही और ऊपर से डीजल की मूल्यवृद्धि कर जले पर नमक छिड़कने का काम किया है. मौके पर मनोरंजन मजुमदार, किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राजेश कुशवाहा, राजीव कुमार, संजीव मंडल, नवनीत कुमार, फंटुस सिंह, कुंदन तांती, ललन तांती, सौरव कुमार तथा ओमजय कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन