ग्रामीण चिकित्सक स्वास्थ्य व्यवस्था के रीढ़

Updated:
विज्ञापन

फोटो संख्या : 2फोटो कैप्सन : संबोधित करते ग्रामीण चिकित्सक प्रतिनिधि, मुंगेर भारतीय ग्रामीण चिकित्सक संघ मुंगेर का वार्षिक जिला सम्मेलन रविवार को स्थानीय बैद्यनाथ बालिका उच्च विद्यालय के प्रशाल में आयोजित किया गया. जिसका उद्घाटन प्रदेश अध्यक्ष डॉ आरएस सिंह एवं महासचिव डॉ संजीव भारती ने दीप प्रज्वलित कर किया. सम्मेलन की अध्यक्षता डॉ […]

विज्ञापन

फोटो संख्या : 2फोटो कैप्सन : संबोधित करते ग्रामीण चिकित्सक प्रतिनिधि, मुंगेर भारतीय ग्रामीण चिकित्सक संघ मुंगेर का वार्षिक जिला सम्मेलन रविवार को स्थानीय बैद्यनाथ बालिका उच्च विद्यालय के प्रशाल में आयोजित किया गया. जिसका उद्घाटन प्रदेश अध्यक्ष डॉ आरएस सिंह एवं महासचिव डॉ संजीव भारती ने दीप प्रज्वलित कर किया. सम्मेलन की अध्यक्षता डॉ इकबाल ने की. प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सरकार को अपनी घोषणा एवं अधिसूचना के अनुसार ग्रामीण चिकित्सकों को प्रशिक्षण देने की तत्काल व्यवस्था करनी चाहिए. ग्रामीण चिकित्सक स्वास्थ्य व्यवस्था के रीढ़ हैं. जहां सरकारी चिकित्सक अपनी सेवा नहीं देते वहां ग्रामीण चिकित्सक अपनी सेवा के माध्यम से रोगियों का प्राथमिक उपचार करते हैं. प्रदेश महासचिव डॉ संजीव भारती ने कहा कि हमें अपने मांगों को लेकर संघर्ष करने की जरूरत है. इस मौके पर संघ के मुख्य संरक्षक डॉ संजीव कुमार एवं जामा मसजिद के इमाम अब्दुल्ला बुखारी ने कहा कि ग्रामीण चिकित्सक के माध्यम से चिकित्सा व्यवस्था को काफी सुलभ बनाया गया है. बीडी साह ने कहा कि ग्रामीण चिकित्सक की सेवा के बिना सुदूर देहाती क्षेत्रों में सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था अधूरी है. इसलिए सरकार को भी इस मामले में उचित निर्णय लेना चाहिए. इस मौके पर डॉ कामदेव यादव, डॉ पंकज कुमार, डॉ रामानुज सिंह, डॉ अशोक सिंह, डॉ एफए शाबरी सहित अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन