आंगनबाड़ी केंद्रों के मकान भाड़े में बरती जा रही अनियमितता
धरहरा : आंगनबाड़ी केंद्र बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों के लिए लूट-खसोट का जरिया बन गया है. हाल यह है कि अब आंगनबाड़ी केंद्र के मकान मालिकों को भी नहीं बख्शा जा रहा है. निर्धारित मकान किराया 750 रुपये के एवज में 200 रुपये प्रतिमाह की दर से भुगतान किया जा रहा है. जिसमें धरहरा प्रखंड […]
धरहरा : आंगनबाड़ी केंद्र बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों के लिए लूट-खसोट का जरिया बन गया है. हाल यह है कि अब आंगनबाड़ी केंद्र के मकान मालिकों को भी नहीं बख्शा जा रहा है. निर्धारित मकान किराया 750 रुपये के एवज में 200 रुपये प्रतिमाह की दर से भुगतान किया जा रहा है. जिसमें धरहरा प्रखंड के हेमजापुर, बाहाचौकी एवं शिवकुंड पंचायत शामिल हैं. क्या है मानक आइसीडीएस के मानक के अनुरूप आंगनबाड़ी केंद्र के मकान मालिकों के साथ एग्रीमेंट किया गया था.
जिसमें एक रूम, एक किचन, एक चापाकल एवं एक शौचालय की व्यवस्था होनी चाहिए थी. जिसके बदले में 750 रुपये प्रतिमाह की दर से सालाना 9000 रुपये का भुगतान किया जाना है. कहते हैं मकान मालिक धरहरा के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 8 के मकान मालिक रुकमिनी देवी का कहना है कि जिस समय मकान के लिए एग्रीमेंट का फार्म भराया गया था. उसमें प्रतिमाह 7500 रुपये देने की बात कही गयी थी. किंतु अब मात्र 200 रुपये प्रतिमाह की दर से दिया जा रहा है. जिससे हमलोग परेशान हैं.
इसी प्रखंड के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 9 हरिजन टोला के मकान मालिक रंजु सिन्हा ने बताया कि उसका खपरैल का मकान है और उसे प्रतिमाह 750 रुपये का भुगतान किया जा रहा है. इस प्रकार के दर्जनों मामले इस प्रखंड में हैं. जहां किसी को 750 तो किसी को 200 रुपये दिया जा रहा है. कहते हैं डीपीओ आइसीडीएस के जिला प्रोग्राम पदाधिकारी राजेंद्र दास ने कहा कि जो भी आंगनबाड़ी केंद्र आइसीडीएस का कॉलम पूरा करता है उसे ही नियमानुसार पूर्ण राशि का भुगतान किया जाता है. अगर कोई भी पदाधिकारी नियमानुकूल राशि का भुगतान नहीं करता है तो शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










