गृहरक्षकों हड़ताल जारी, विधि व्यवस्था प्रभावित
प्रतिनिधि , मुंगेरमांगों के समर्थन में बिहार रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ के आह्वान पर जिले के गृहरक्षकों का शनिवार को भी हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रहा. जिससे विधि व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो गयी है. जिलाध्यक्ष दिवाकर कुमार ने बताया कि सरकार की गलत नीति के कारण गृहरक्षकों के समक्ष भूखमरी की स्थिति […]
प्रतिनिधि , मुंगेरमांगों के समर्थन में बिहार रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ के आह्वान पर जिले के गृहरक्षकों का शनिवार को भी हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रहा. जिससे विधि व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो गयी है. जिलाध्यक्ष दिवाकर कुमार ने बताया कि सरकार की गलत नीति के कारण गृहरक्षकों के समक्ष भूखमरी की स्थिति आन पड़ी है. जबकि अन्य पुलिसकर्मियों के तरह ही गृहरक्षकों को भी विधि व्यवस्था संचालित करने में लगाया जाता है. उन्होंने कहा कि विभिन्न पदाधिकारियों के कार्यालय एवं आवास से जहां गृहरक्षकों को हटा लिया गया है. वहीं जेल एवं थानों से भी गृहरक्षकों को बुला लिया गया है. सरकार जब तक हमारी मांगे नहीं मान लती है तब तक हड़ताल जारी रहेगा. इधर अधिकारियों के कार्यालय, थाना में गृहरक्षकों की कमी खलने लगी है. मंडलकारा से भी गृहरक्षकों को हटा लिया गया है. सबसे जटिल समस्या थानों में आन पड़ी है. क्योंकि हर मौके पर गृहरक्षकों का ही इस्तेमाल किया जाता था. क्या हैं मांग गृहरक्षकों की सेवा 60 वर्ष करने, महंगाई भत्ता 100 रुपये से बढ़ा कर 500 रुपये करने एवं सेवानिवृत्ति पर 3 लाख सेवानिवृत्ति लाभ देने, मृत्यु उपरांत 10 लाख रुपये मुआवजा देने सहित अन्य मांग शामिल है. 20 मई को करेंगे चक्का जाम संघ के अधिकारियों ने कहा कि 20 मई को सरकार के विरोध में चक्का जाम किया जायेगा. जिसमें रेल एवं सड़क मार्ग को अवरुद्ध किया जायेगा. जबकि 21 मई को जेल भरो अभियान के तहत गृहरक्षक अपनी गिरफ्तारी देंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










