समता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने फूंका पीएम मोदी का पुतला

Updated:
विज्ञापन

फोटो संख्या : 13फोटो कैप्सन : पुतला दहन करते कार्यकर्ता प्रतिनिधि , मुंगेरपेट्रोल-डीजल के मूल्य वृद्धि के विरोध में शनिवार को राजीव गांधी चौक पर समता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया. कार्यक्रम का नेतृत्व जिलाध्यक्ष मुनी लाल मंडल ने किया. वक्ताओं ने कहा कि राजग सरकार द्वारा पिछले दो […]

विज्ञापन

फोटो संख्या : 13फोटो कैप्सन : पुतला दहन करते कार्यकर्ता प्रतिनिधि , मुंगेरपेट्रोल-डीजल के मूल्य वृद्धि के विरोध में शनिवार को राजीव गांधी चौक पर समता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया. कार्यक्रम का नेतृत्व जिलाध्यक्ष मुनी लाल मंडल ने किया. वक्ताओं ने कहा कि राजग सरकार द्वारा पिछले दो माह में मनमाने तरीके से पेट्रोल और डीजल के मूल्य में बेतहाशा वृद्धि कर जनता को परेशान कर रही है. जब कांग्रेस की सरकार में क्रूड ऑयल कि कीमत 125 डॉलर प्रति बैरल था तक बिहार में पेट्रोल की कीमत 68 रुपये और डीजल की कीमत 58 रुपये थी. आज जब क्रूड ऑयल की कीमत में भारी गिरावट आयी तो जनता को कोई बड़ी राहत नहीं दी गयी. एक्साइज ड्यूटी के नाम पर पेट्रोल-डीजल के गिरी हुई कीमत को पुन: लगभग उसी कीमत तक पहुंचा दिया गया. यह सब रिलायंस पेट्रोलियम को मदद करने के लिए किया जा रहा है. क्या इसी तरह पूंजीपतियों को मदद पहुंचा कर आम आदमी के अच्छे दिन लायेंगे प्रधानमंत्री मोदी? वक्ताओं ने सरकार से मांग किया कि अविलंब मूल्य वृद्धि को वापस लेते हुए आम आदमी को राहत दिया पहुंचाये. मौके पर सुबोध चंद्रवंशी, कुंदन कुशवाहा, कुमार सन्नी, जॉनी, रॉकी, विवेकानंद मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन