स्नातक सेमेस्टर-1 परीक्षा के छठे दिन कदाचार के आरोप में 3 परीक्षार्थी निष्कासित

जेआरएस कॉलेज, जमालपुर केंद्र से एक परीक्षार्थी को कदाचार के आरोप में परीक्षा से निष्कासित किया गया.
मुंगेर मुंगेर विश्वविद्यालय ने अपने सत्र 2025-29 स्नातक सेमेस्टर-1 की परीक्षा 17 जनवरी से 27 केंद्रों पर आरंभ की है. जिसके छठे दिन की परीक्षा मंगलवार को ली गयी. जिसमें कुल 27,385 परीक्षार्थियों में 26,853 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 532 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. वही परीक्षा के दौरान कदाचार के आरोप में 3 परीक्षार्थी को निष्कासित किया गया. स्नातक सेमेस्टर-1 के छठे दिन की परीक्षा दो पालियों में हुयी. जिसमें प्रथम पाली में एमडीसी के ग्रुप-ए में शामिल विषय हिंदी, एआईएच, एचआरएम, गांधी विचार, गणित एवं संगीत की परीक्षा हुयी. इसमें कुल 17,466 परीक्षार्थियों में 17,117 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 349 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. वही इस दौरान जेआरएस कॉलेज, जमालपुर केंद्र से एक परीक्षार्थी को कदाचार के आरोप में परीक्षा से निष्कासित किया गया. जबकि दूसरी पाली में एमडीसी के ग्रुप-बी में शामिल विषय अंग्रेजी, ग्रामीण अर्थशास्त्र, अर्थशास्त्र, भूगोल, आईआरपीएम, गृह विज्ञान, पाली और दर्शनशास्त्र की परीक्षा ली गयी. जिसमें कुल 9,919 परीक्षार्थियों में 9,736 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 183 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. वही इस दौरान आरडी एंड डीजे कॉलेज केंद्र से दो परीक्षार्थियों को कदाचार के आरोप में परीक्षा से निष्कासित किया गया. इधर अब सातवें दिन की परीक्षा बुधवार को दो पालियों में होगी. जिसमें प्रथम पाली में एमडीसी के ग्रुप-सी में शामिल विषय इतिहास, राजनीति विज्ञान, मनोविज्ञान, संस्कृत, समाजशास्त्र तथा उर्दू की परीक्षा होगी. जबकि दूसरी पाली में एसईसी-1 के पेपर एडवांस स्प्रेड सीट टूल्स की परीक्षा ली जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




