ePaper

एसटीएफ ने हार्डकोर नक्सली शिवशंकर को धर दबोचा, परिजनों ने मृत घोषित करा दिया था

Updated at : 30 Jan 2020 5:00 PM (IST)
विज्ञापन
एसटीएफ ने हार्डकोर नक्सली शिवशंकर को धर दबोचा, परिजनों ने मृत घोषित करा दिया था

मुंगेर : एसटीएफ ने हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित मधुवन दरियापुर गांव में बुधवार की मध्य रात्रि छापेमारी कर हार्डकोर नक्सली शिवशंकर चौरे को गिरफ्तार किया है. वह लड़ैयाटांड थाना के कांड संख्या 36/19 का नामजद अभियुक्त था. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी. पुलिस सूत्रों ने बताया कि […]

विज्ञापन

मुंगेर : एसटीएफ ने हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित मधुवन दरियापुर गांव में बुधवार की मध्य रात्रि छापेमारी कर हार्डकोर नक्सली शिवशंकर चौरे को गिरफ्तार किया है. वह लड़ैयाटांड थाना के कांड संख्या 36/19 का नामजद अभियुक्त था. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी.

पुलिस सूत्रों ने बताया कि शिवशंकर का पिता अशौक चौरे नक्सली संगठन में है. उसे परिजनों ने मृत घोषित करा दिया है. शिवशंकर नक्सली लीडर बालेश्वर कोड़ा और बहादुर कोड़ा का नजदीकी है. उसी के इशारे पर वह लगातार नक्सली संगठन के लिए काम कर रहा है. पुलिस उससे गहन पूछताछ कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन