हावड़ा-जयनगर पैसेंजर ट्रेन से छह अर्धनिर्मित पिस्टल व शराब बरामद
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :23 Jan 2020 7:48 AM (IST)
विज्ञापन

जमालपुर : समकालीन अभियान के तहत रेल पुलिस ने मंगलवार की देर रात हावड़ा-जयनगर पैसेंजर ट्रेन से छह अर्धनिर्मित पिस्टल और महिला बोगी से 30 बोतल अवैध देसी शराब बरामद की. रेल थानाध्यक्ष पूर्णेन्दु कुमार सिन्हा के नेतृत्व में थाना के अधिकारियों एवं जवानों का दल बरियारपुर रेलवे स्टेशन पर अवैध शराब तस्करी की टोह […]
विज्ञापन
जमालपुर : समकालीन अभियान के तहत रेल पुलिस ने मंगलवार की देर रात हावड़ा-जयनगर पैसेंजर ट्रेन से छह अर्धनिर्मित पिस्टल और महिला बोगी से 30 बोतल अवैध देसी शराब बरामद की. रेल थानाध्यक्ष पूर्णेन्दु कुमार सिन्हा के नेतृत्व में थाना के अधिकारियों एवं जवानों का दल बरियारपुर रेलवे स्टेशन पर अवैध शराब तस्करी की टोह में निकला था.
इसी क्रम में रात्रि लगभग 22:57 बजे हावड़ा की ओर से आ रही 53041 हावड़ा-जयनगर पैसेंजर ट्रेन बरियारपुर में प्लेटफार्म संख्या एक पर आकर खड़ी हुई.
इसके बाद रेल पुलिस के पदाधिकारियों ने ट्रेन के पिछले सामान्य डिब्बे की तलाशी लेनी आरंभ की. इसी क्रम में पीछे से चौथे सामान्य श्रेणी के डिब्बे के शौचालय की छत का तल्ला टूटा हुआ मिला. रेल पुलिस ने टॉर्च की रोशनी से देखने पर उसमें भूरे रंग के सेलो टेप से चिपका हुआ पैकेट मिला, जो वजन में काफी भारी था.
तब तक ट्रेन भी बरियारपुर से खुल चुकी थी. इस बीच उक्त डब्बे के यात्रियों से पैकेट के बारे में पूछताछ की गयी, परंतु किसी ने भी उसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी कि पैकेट किसका है. इस बीच ट्रेन जमालपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या तीन पर पहुंच चुकी थी.
जहां सावधानीपूर्वक जब भूरे रंग के उक्त पैकेट को खोला गया तो उसमें से छह अर्धनिर्मित पिस्टल बरामद हुआ. रेल थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी अर्ध निर्मित पिस्टल में फायरिंग पिन, मैगजीन व ट्रैकर का जगह बना हुआ है तथा सभी में बैरल लगा हुआ है. उन्होंने बताया कि इस संबंध में रेल थाना में अज्ञात के विरुद्ध कांड संख्या 7/2020 दर्ज किया गया है तथा पुलिस मामले की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




