कार व पिकअप वैन की आमने सामने की टक्कर में एक ही परिवार के पांच लोग घायल
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
मुंगेर : मुंगेर-लखीसराय राष्ट्रीय उच्च पथ 80 हेमजापुर थाना क्षेत्र के सुंदरपुर मोड़ के समीप गुरुवार की दोपहर एक मारुती 800 और पिकअप वैन के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गयी. इसमें कार में सवार एक ही परिवार के पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सभी […]
विज्ञापन
मुंगेर : मुंगेर-लखीसराय राष्ट्रीय उच्च पथ 80 हेमजापुर थाना क्षेत्र के सुंदरपुर मोड़ के समीप गुरुवार की दोपहर एक मारुती 800 और पिकअप वैन के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गयी. इसमें कार में सवार एक ही परिवार के पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जबकि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी.
आपके शहर में
विज्ञापन
बताया जाता है कि हेमजापुर निवासी प्रदुम प्रसून गुरुवार की दोपहर अपने मारुती कार से अपने पूरे परिवार के साथ लखीसराय जिले के बड़हिया स्थित महारानी स्थान से पूजा कर अपना घर लौट रहे थे. उनकी कार सुंदरपुर मोड़ के समीप पहुंचते ही मुंगेर की ओर से आ रहे एक पिकअप वैन से टकरा गयी.
इसमें प्रदुम प्रसून, उनकी 35 वर्षीय पत्नी डेजी प्रसून, 12 वर्षीय पुत्र चिनयम चौधरी, 9 वर्षीय पुत्री अनुप्रिया चौधरी तथा प्रदुम प्रसून की 65 वर्षीय मां इंदु चौधरी घायल हो गयी. मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को सदर अस्पताल भेजा.
डाक पार्सल वाहन दुर्घटनाग्रस्त बाल-बाल बचे लोग
लक्ष्मीपुर. थाना क्षेत्र स्थित जमुई-खड़गपुर मुख्य मार्ग पर गुरुवार सुबह केनुहट चौक से आगे डाक पार्सल वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है. जानकारी के अनुसार उक्त वाहन खड़गपुर की ओर जा रही थी तभी अचानक वाहन असंतुलित हो गया और गड्ढा में जा गिरा.
घटना के बाद चालक और सह चालक फरार हो गया. सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंचकर छानबीन में जुट गयी है. समाचार लिखे जाने तक पुलिस को वाहन के बाबत विस्तृत जानकारी नहीं मिल सका था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन