पैक्स चुनाव में कई प्रत्याशियों ने लगायी जीत की हैट्रिक, दिन भर जश्न का माहौल
Updated at : 11 Dec 2019 8:27 AM (IST)
विज्ञापन

तारापुर/संग्रामपुर/असरगंज : तारापुर अनुमंडल के तारापुर, संग्रामपुर एवं असरगंज प्रखंड में हुए पैक्स चुनाव का मतगणना भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हो गया. सभी पदों पर चुनाव परिणाम घोषित किये गये और निर्वाची पदाधिकारी द्वारा प्रमाण पत्र भी प्रदान कर दिये गये. असरगंज प्रखंड में पैक्स अध्यक्ष के सभी पदों पर हैट्रिक लगी. […]
विज्ञापन
तारापुर/संग्रामपुर/असरगंज : तारापुर अनुमंडल के तारापुर, संग्रामपुर एवं असरगंज प्रखंड में हुए पैक्स चुनाव का मतगणना भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हो गया. सभी पदों पर चुनाव परिणाम घोषित किये गये और निर्वाची पदाधिकारी द्वारा प्रमाण पत्र भी प्रदान कर दिये गये.
असरगंज प्रखंड में पैक्स अध्यक्ष के सभी पदों पर हैट्रिक लगी. जहां लगातार तीन बार पैक्स अध्यक्ष बनने का रिकॉर्ड बना. इधर दिनभर मतगणना केंद्र के बाहर गहमागहमी बनी रही और अबीर-गुलाल उड़ते रहे. हर्ष-विषाद के बीच विजयी प्रत्याशी व उनके समर्थकों ने जमकर जश्न मनाया.
तारापुर. गनैली पंचायत के पैक्स अध्यक्ष पद पर मनोज कुमार सिंह निर्वाचित घोषित किये गये. मनोज कुमार को 315 मत मिले तो निकटतम प्रतिद्वंद्वी रजनीश को 180 मत प्राप्त हुआ. अफजलनगर पंचायत के रविरंजन कुमार पैक्स अध्यक्ष बने. उन्हें 723 मत प्राप्त हुआ. जबकि निकटतम प्रतिद्वंद्वी प्रमोद यादव को 396 मत प्राप्त हुए. वहीं मानिकपुर पंचायत के पैक्स अध्यक्ष पद पर निलेश कुमार 24 मत से बढ़त होने पर निर्वाचित घोषित किये गये.
निलेश कुमार को 394 मत मिला तो निकटतम प्रतिद्वंद्वी किरण चौधरी को 370 मत प्राप्त हुआ. जबकि 36 मत रद्द किये गये. खैरा पंचायत के चुनाव में बिहारी लाल कुशवाहा को पैक्स अध्यक्ष के पद पर 370 मत से निर्वाचित घोषित किया गया. उन्हें 622 मत मिले तो निकटतम प्रतिद्वंद्वी दिगंबर कुमार सिंह को 252 मत प्राप्त हुआ.
धोबई पैक्स अध्यक्ष के पद पर संजीव कुमार निर्वाचित घोषित किये गये. संजीव को 489 मत तथा निकटतम प्रतिद्वंद्वी अमित को 210 मत प्राप्त हुआ. सभी निर्वाचित पैक्स अध्यक्ष व सदस्यों को निर्वाची पदाधिकारी द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया. इस मौके पर मतगणना पर्यवेक्षक शैलेंद्र कुमार वर्मा, बीडीओ श्याम कुमार, मतगणना मजिस्ट्रेट अंचलाधिकारी तारापुर अजय कुमार सरकार मुख्य रूप से मौजूद थे.
असरगंज. असरगंज पैक्स अध्यक्ष पद के लिए दिलीप रंजन को विजयी घोषित किया गया. उन्होंने लगातार तीसरी बार जीत दर्ज करते हुए अपने निकटमत प्रतिद्वंद्वी शंभु मंडल को 170 मतों से पराजित किया. ममई पैक्स से अध्यक्ष पद के लिए कृष्णा मेनन 852 मत प्राप्त कर निर्वाचित घोषित किये गये. उन्होंने भी लगातार तीसरी बार जीत दर्ज करते हुए अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बबलू कुमार सुमन को 472 मतों से पराजित किया.
मकबा पैक्स अध्यक्ष पद के लिए लक्ष्मण यादव ने भी लगातार तीसरी बार जीत दर्ज करते हुए अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी रामविलास सिंह को 190 मतों से हराया. सजुआ पैक्स अध्यक्ष पद के लिए जयकिशोर यादव ने भी लगातार तीसरी बार जीत दर्ज किया. उन्होंने 455 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी परमानंद यादव को 64 मतों से पराजित किया.
संग्रामपुर. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रखंड क्षेत्र के 5 पैक्सों में कराये गये चुनाव की मतगणना का कार्य मंगलवार को प्रखंड कार्याय परिसर में संपन्न कराया गया. विदित हो कि प्रखंड क्षेत्र के कुल 6 पैक्स के लिये चुनाव कराया जाना था.
जिसमें रामपुर पैक्स से अध्यक्ष पद के लिए एकमात्र प्रत्यासी रहे प्रवीण कुमार चौधरी निर्विरोध निर्वाचित किए गए थे. कटियारी पैक्स की मतगणना में रंजीत कुमार सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी परमानंद मंडल को 211 मतों से पराजित किया. रंजीत कुमार सिंह को 527 तथा परमानंद मंडल को 316 तथा तीसरे नम्बर पर रहे नरेश मोहन यादव को मात्र 35 वोट प्राप्त हुए.
जबकि 9 कार्यकारिणी के सदस्य के रूप में शमशेर आलम, विवेकानंद सिंह, अशोक यादव प्रथम, अशोक यादव द्वितीय, अनीता देवी, अंजनी देवी, बबीता देवी, निर्वाचित हुए. झिकुली पैक्स मतगणना के परिणाम के आधार पर अध्यक्ष पद के प्रदीप कुमार सिंह को 442 मत प्राप्त हुआ. जबकि दूसरे नंबर पर मुकेश कुमार सिंह रहे. उन्हें 321 मत प्राप्त हुए. इस प्रकार प्रदीप कुमार सिंह निर्वाचित घोषित हुए.
तीसर नम्बर पर रहे पंकज कुमार सिंह को कुल 165 वोट ही प्राप्त हो सके. ददरीजाला पंचायत में अध्यक्ष पद पर मुकाबला प्रांरभिक दौर से ही संघर्षपूर्ण रहा. मुकाबले में शिवकुमार को 546 तथा अशोक जाधव को 538 मत प्राप्त हुए. अशोक यादव द्वारा पुनर्मतगणना की मांग की गई. पुनर्गणना के बाद शिव कुमार ने तीन और अधिक मतों से बढ़त लेते हुए अशोक यादव को कुल 11 मतों से पराजित कर दिया.
इस पंचायत के कार्यकारिणी सदस्य के लिए अतिपिछड़ा वर्ग से उदय ठाकुर, सामान्य वर्ग से श्रीधर यादव, अजीत कुमार, सुबोध यादव, विजयी घोषित हुए. कुशमार पैक्स में मनोज कुमार भगत ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अरविंद कुमार भगत को पराजित कर दिया. सभी अध्यक्ष पद के विजयी प्रत्याशियों को प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी प्रेम प्रकाश द्वारा प्रमाण पत्र सौंपा गया. इधर नवगांई पैक्स के लिए कराए गए चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए 4 प्रत्याशी चुनाव मैदान में चुनाव लड़ रहे थे.
मतगणना में निवर्तमान अध्यक्ष सत्यानंद सिंह को 783 मत, जबकि दूसरे स्थान पर रहे प्रत्याशी सुमन कुमार सिंह को 295 मत प्राप्त हुआ. इस तरह सत्यानंद सिंह ने पैक्स चुनाव में पूरे प्रखंड में सर्वाधिक 488 मतों से जीतने का कीर्तिमान कायम किया. तीसरे नंबर पर रहे प्रत्याशी नीलकमल सिंह को 15 तथा चौथे नंबर पर रहे प्रत्याशी रामनिवास सिंह को मात्र 10 मत प्राप्त हुए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




