वाटर एटीएम व टैंकर से कांवरियों मिलेगा पेयजल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Jul 2019 7:11 AM
विज्ञापन
मुंगेर : श्रावणी मेला में देश-विदेश से पहुंचने वाले कांवरियों को बेहतर सुविधा देने के लिए जिला प्रशासन ने युद्ध स्तर पर काम को तेज कर दिया है. पीएचईडी विभाग द्वारा एक ओर जहां इस बार भी जीपीटी चापाकल, शौचालय कॉम्प्लेक्स, स्नानागार, झरना लगायी जा रही. वहीं दूसरी ओर इस बार मोबाइल वाटर एटीएम एवं […]
विज्ञापन
मुंगेर : श्रावणी मेला में देश-विदेश से पहुंचने वाले कांवरियों को बेहतर सुविधा देने के लिए जिला प्रशासन ने युद्ध स्तर पर काम को तेज कर दिया है. पीएचईडी विभाग द्वारा एक ओर जहां इस बार भी जीपीटी चापाकल, शौचालय कॉम्प्लेक्स, स्नानागार, झरना लगायी जा रही. वहीं दूसरी ओर इस बार मोबाइल वाटर एटीएम एवं टैंकर से कांवरियों को शुद्ध पेयजल आपूर्ति करने की व्यवस्था की गयी है.
पीएचईडी विभाग द्वारा पूर्व से कांवरिया पथ में 115 जीपीअी चापकल लगा हुआ है. इसके अतिरिक्त 5 और चापाकल लगाया जा रहा है. इस तरह इस पथ में चापाकल की संख्या 120 पहुंच जायेगी. इस मार्ग में महिला व पुरुष के लिए 29 शौचालय कॉम्प्लेक्स बना हुआ है. जिसमें 116 यूनिट है. इस बार 2 अतिरिक्त शौचालय कॉप्लेक्स बनाया जा रहा है. जिसमें चार यूनिट है. अब इस मार्ग में 31 शौचालय कॉम्प्लेक्स हो जायेगा. जिसमें 120 यूनिट रहेगा.
यानी एक बार में 120 श्रद्धालु इसका उपयोग कर सकेंगे. जबकि 74 यूनिट वाला 4 शौचालय कॉम्प्लेक्स इस मार्ग में बना हुआ है. लेकिन श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए इस बार 20 यूनिट वाला शौचालय कॉम्प्लेक्स का निर्माण कराया जा रहा है. महिला श्रद्धालुओं को ध्यान में रखते हुए 4 यूनिट वाला दो स्नानागार का निर्माण कराया जा रहा है. जबकि पहले से ही इस मार्ग में 32 यूनिट का 16 स्नानागार महिलाओं के लिए बना हुआ है.
कुमरसार, मनियां धर्मशाला एवं तेलडीहा मोड़ पर पहले से 6 वाटर प्यूरीफायर लगा हुआ है. इसके अतिरिक्त 1 और वाटर प्यूरीफायर लगाया जायेगा. इस मार्ग में पहली बार मोबाइल वाटर एटीएम एवं टैंकर से श्रद्धालुओं को शुद्ध पेयजलापूर्ति की व्यवस्था की जायेगी. जिसके लिए इस मार्ग में 1 मोबाइल वाटर एटीएम एवं 3 टैंकर की व्यवस्था की गयी है.
कहते हैं अधिकारी
पीएचईडी विभाग के कार्यपालक अभियंता अजीत कुमार ने बताया कि श्रावणी मेला को लेकर इस मार्ग में पूर्व में उपलब्ध सुविधाओं के अतिरिक्त जीपीटी चापाकल, महिला स्नानागार, शौचालय एवं झरना लगाने का काम तेज गति से चल रहा है. श्रावणी मेला से पूर्व ही सभी कार्य पूर्ण हो जायेगा. जिसका लाभ कांवरिया श्रद्धालुओं को ससमय सुविधा मिलेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










