मुंगेर में मिला शक्तिशाली बम, अफरातफरी मची, बुलाया गया बम निरोधक दस्ता

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Jun 2019 9:44 AM

विज्ञापन

मुंगेर : जिले के तारापुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव के पास शक्तिशाली बम मिलने की सूचना है. बम मिलने की सूचना से इलाके में अफरातफरी मच गयी है. पुलिस मौके पर पहुंच गयी है. जानकारी के मुताबिक, मुंगेर जिले के तारापुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर-सरौन गांव के बीच शनिवार की सुबह एक शक्तिशाली बम […]

विज्ञापन

मुंगेर : जिले के तारापुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव के पास शक्तिशाली बम मिलने की सूचना है. बम मिलने की सूचना से इलाके में अफरातफरी मच गयी है. पुलिस मौके पर पहुंच गयी है.

जानकारी के मुताबिक, मुंगेर जिले के तारापुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर-सरौन गांव के बीच शनिवार की सुबह एक शक्तिशाली बम तारापुर के पूर्व उपप्रमुख विनोद कुमार सिंह के बाशा पर रखा गया है. बम मिलने की सूचना से आसपास के क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल है. बम मिलने की सूचना मिलने पर तारापुर के थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार एवं सहायक सुशील कुमार मौके पर पहुंच गये हैं. बम निरोधक दस्ते को सूचना दे दी गयी है. बम को देखने के लिए आसपास के लोग मौके पर पहुंच रहे हैं. वहीं, पुलिस इलाके को खाली कराने में जुटी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन