भागलपुर की आयुक्त किनी ने मुंगेर आयुक्त का प्रभार संभाला
Updated at : 19 Jun 2019 7:22 AM (IST)
विज्ञापन

मुंगेर : भागलपुर की प्रमंडलीय आयुक्त वंदना किनी ने मंगलवार को मुंगेर प्रमंडलीय आयुक्त के तौर पर अतिरिक्त प्रभार ग्रहण किया. मौके पर जिलाधिकारी राजेश मीणा, पुलिस अधीक्षक गौरव मंगला, डीडीसी प्रशांत कुमार सीएच, आयुक्त के सचिव रामानुग्रह नारायण सिंह सहित अन्य मौजूद थे. पदभार ग्रहण करने के उपरांत वे कार्यालय के पदाधिकारी एवं कर्मचारियों […]
विज्ञापन
मुंगेर : भागलपुर की प्रमंडलीय आयुक्त वंदना किनी ने मंगलवार को मुंगेर प्रमंडलीय आयुक्त के तौर पर अतिरिक्त प्रभार ग्रहण किया. मौके पर जिलाधिकारी राजेश मीणा, पुलिस अधीक्षक गौरव मंगला, डीडीसी प्रशांत कुमार सीएच, आयुक्त के सचिव रामानुग्रह नारायण सिंह सहित अन्य मौजूद थे. पदभार ग्रहण करने के उपरांत वे कार्यालय के पदाधिकारी एवं कर्मचारियों से भी मिले.
प्रमंडलीय आयुक्त वंदना किनी जब आयुक्त कार्यालय पहुंची तो उन्हें पुलिस कर्मियों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. डीएम राजेश मीणा ने प्रमंडलीय आयुक्त को पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया. इसके बाद प्रमंडलीय आयुक्त वंदना किनी प्रमंडल स्थित कार्यालय पहुंची. जहां मुंगेर के प्रमंडलीय आयुक्त के तौर पर अतिरिक्त प्रभार ग्रहण किया.प्रभार ग्रहण करने के बाद वे डीएम व एसपी से जिले के बारे में जानकारियां प्राप्त की.
आयुक्त ने कहा कि मुंगेर प्रमंडल में पेयजलापूर्ति और विधि व्यवस्था संधारण करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी. साथ ही जिले में चल रहे विकासात्मक कार्य की नियमित अनुश्रवण करते हुए, उन्हें पूर्ण किया जायेगा. विदित हो कि 10 जून को सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना जारी कर मुंगेर के प्रमंडलीय आयुक्त पंकज कुमार पाल को मगध प्रमंडल (गया) के प्रमंडलीय आयुक्त के पद पर स्थानांतरित कर दिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




