मुंगेर : पूर्व विधायक नीता चौधरी को दी गयी अंतिम विदाई
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Jun 2019 6:19 AM
तारापुर (मुंगेर) : तारापुर से जदयू की पूर्व विधायक नीता चौधरी को मंगलवार को अंतिम विदाई दी गयी. तारापुर के कमरगामा स्थित पैतृक आवास पर कई सांसद व विधायक ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की और शवयात्रा में हजारों लाेग शामिल हुए. नीता की मौत इलाज के दौरान हो गयी थी. वह गैस रिसाव से लगी […]
तारापुर (मुंगेर) : तारापुर से जदयू की पूर्व विधायक नीता चौधरी को मंगलवार को अंतिम विदाई दी गयी. तारापुर के कमरगामा स्थित पैतृक आवास पर कई सांसद व विधायक ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की और शवयात्रा में हजारों लाेग शामिल हुए. नीता की मौत इलाज के दौरान हो गयी थी.
वह गैस रिसाव से लगी आग में झुलस गयी थीं. मंगलवार की दोपहर के बाद सुल्तानगंज स्थित गंगा तट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया. तारापुर के जदयू विधायक मेवालाल चौधरी नीता चौधरी को पुष्प करते-करते फफक-फफक कर रो पड़े.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










