15 नवंबर से बदल जाएगा बिहार के इस जिले का सफर, 22.56 KM ग्रीनफील्ड फोरलेन होगा चालू
15 नवंबर से शुरू होगा मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन
Munger Mirzachowki Four Lane: मुंगेर-मिर्जाचौकी ग्रीनफील्ड फोरलेन के एक बड़े हिस्से पर अब जल्द वाहन दौड़ते नजर आएंगे. पैकेज-1 की 22.56 KM सड़क का काम 87 फीसदी से ज्यादा पूरा हो चुका है और 15 नवंबर से इसे चालू करने की तैयारी है. 845.27 करोड़ की इस सड़क से इलाके की कनेक्टिविटी बदलने वाली है.
Munger Mirzachowki Four Lane: मुंगेर-मिर्जाचौकी ग्रीनफील्ड फोरलेन के पैकेज-1 पर 15 नवंबर से वाहनों का परिचालन शुरू करने की तैयारी है. इस हिस्से में मुंगेर के जानकी नगर से खड़िया गांव तक 22.56 किलोमीटर लंबी सड़क बनाई गई है. इस पैकेज पर करीब ₹845.27 करोड़ खर्च हो रहे हैं. अभी तक सड़क का 87.14 फीसदी से ज्यादा काम पूरा हो चुका है.
बस कुछ काम बाकी, सड़क लगभग तैयार
पूरे रास्ते का ज्यादातर हिस्सा तैयार हो चुका है. फिलहाल ओवरब्रिज के पहुंच मार्ग, अंडरपास की कनेक्टिविटी और कुछ जगहों पर कंक्रीट बिछाने का काम चल रहा है. विभाग के मुताबिक ये बचे हुए काम भी तय समय से पहले पूरा करने की तैयारी है.
बाढ़ ने निर्माण की राह में खड़ी की बड़ी मुश्किल
पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल ने बताया कि इस पैकेज का निर्माण आसान नहीं था. गंगा के आसपास का इलाका होने के कारण हर साल करीब तीन से चार महीने बाढ़ और जलजमाव की समस्या रहती थी.
इस वजह से तटबंध बनाने के लिए जरूरी मिट्टी मिलना मुश्किल हो जाता था. इसके अलावा जमीन के मुआवजे को लेकर विवाद के कारण करीब 9.5 किलोमीटर हिस्से में भी काम प्रभावित हुआ.
जमीन का विवाद ऐसे सुलझाया गया
सरकार और पथ निर्माण विभाग ने जमीन से जुड़े मामलों को सुलझाने के लिए 22 सितंबर 2023 को प्रशासनिक फैसला लिया. इसके बाद जिला प्रशासन की मदद से चरणबद्ध तरीके से जमीन का अधिग्रहण कराया गया. इससे रुका हुआ काम आगे बढ़ सका और सड़क निर्माण को गति मिली.
मिट्टी नहीं मिली तो पांड ऐश से बना तटबंध
बाढ़ वाले इलाके में मिट्टी की कमी एक बड़ी चुनौती थी. इससे निपटने के लिए NTPC से पांड ऐश की आपूर्ति कराई गई.
इसी का इस्तेमाल तटबंध के मजबूत ढांचे के लिए किया गया. विभाग के मुताबिक लगातार किए गए प्रयासों से परियोजना अब अंतिम चरण में पहुंच गई है.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
मुंगेर से भागलपुर और झारखंड जाना होगा आसान
इस फोरलेन के शुरू होने के बाद मुंगेर और आसपास के लोगों को पुराने संकरे रास्तों और ट्रैफिक जाम से राहत मिलने की उम्मीद है.
नई सड़क से मुंगेर से भागलपुर, बांका और झारखंड सीमा की तरफ आने-जाने में कनेक्टिविटी बेहतर होगी.
झारखंड तक सीधे जुड़ेगा नया फोरलेन
मुंगेर-मिर्जाचौकी सड़क आगे मिर्जाचौकी और साहिबगंज के रास्ते झारखंड से जुड़ती है. इससे अंतर्राज्यीय आवाजाही और सामान की ढुलाई आसान होने की उम्मीद है.
सड़क बनने के बाद माल ले जाने में समय और खर्च कम करने में भी मदद मिलने की बात विभाग की ओर से कही गई है.
इसे भी पढ़ें : Nandan Yadav Encounter: कौन हैं जमुई केस के मुख्य आरोपी नंदन और हरेराम? जानें बालू ढोने से लेकर पुलिस मुठभेड़ तक की कहानी
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए