दरभंगा एयरपोर्ट से रद्द रही मुंबई व कोलकाता की उड़ानें, 16 की जगह उड़े केवल छह विमान

Updated at : 13 Jan 2022 12:20 PM (IST)
विज्ञापन
दरभंगा एयरपोर्ट से रद्द रही मुंबई व कोलकाता की उड़ानें, 16 की जगह उड़े केवल छह विमान

दरभंगा से रोजाना 16 विमानों का शिड्यूल है. अधिकांश रूटों पर उड़ा सेवा स्थगित कर दिये जाने से सैंकड़ों यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा.

विज्ञापन

दरभंगा. दरभंगा एयरपोर्ट से बुधवार को अधिकांश विमानों की आवाजाही नहीं हो सकी. यहां से केवल छह विमानों का आवागमन हो सका. 10 जहाजों ने उड़ान नहीं भरी. मुम्बई रूट पर उड़ान सेवा ठप रही.

दिल्ली व बेंगलुरु रूट पर भी केवल एक- एक विमान का परिचालन हो सका. कोलकाता से भी विमानों का आवागमन नहीं हो सका. बता दें कि दरभंगा से दिल्ली, मुम्बई व बेंगलुरू रूट पर दो- दो उड़ान सेवा संचालित की जाती है.

हैदराबाद रूट पर भी उड़ान सेवा है. दरभंगा से रोजाना 16 विमानों का शिड्यूल है. अधिकांश रूटों पर उड़ा सेवा स्थगित कर दिये जाने से सैंकड़ों यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा. एयरपोर्ट अथॉरिटी के अनुसार बुधवार को छह विमानों में 851 पैसेंजर ने आवागमन किया.

विदित हो कि सामान्य परिस्थिति में दरभंगा से रोजाना करीब 25 सौ यात्री आते-जाते रहे हैं. पैसेंजर का कहना था कि दोपहर में मौसम ठीक होने के बावजूद कोलकाता, दिल्ली, मुम्बई व हैदराबाद रूट पर हवाई सेवा रद्द कर दी गयी.

अधिकांश लोग दोपहर में धूप निकलने के बाद यात्रा की तैयारी कर चुके थे. बताया गया कि धुंध के कारण रोजाना हवाई सेवा प्रभावित होने से काफी समस्या होती है. कई बार अनुकूल मौसम होने के बावजूद विभिन्न रूटों पर हवाई सेवा रद्द कर दी जाती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन