चिराग पासवान और JDU के बाद यूपी के चुनावी मैदान में उतरे मुकेश सहनी, रोड शो के जरिए दिखाई ताकत

Mukesh Sahani VIP Up Chunav News: जानकारी के अनुसार वीआईपी के मुकेश सहनी यूपी चुनाव के लिए सियासी मैदान में कूद पड़े हैं. सहनी ने इसी क्रम में आज पार्टी कार्यालय का भी उद्घाटन किया है. बताया जा रहा है कि मुकेश सहनी की पार्टी यूपी कै कुछ सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. बिहार में वीआईपी के चार विधायक जीतकर सदन पहुंचे हैं.
Bihar News: चिराग पासवान की पार्टी लोजपा और जनता दल यूनाइटेड के बाद अब सन ऑफ मल्लाह मुकेश सहनी भी यूपी के चुनावी मैदान में उतर गये हैं. मुकेश सहनी ने आज लखनऊ में वीआईपी पार्टी के कार्यालय का भी उद्घाटन किया. इस दौरान मुकेश सहनी ने रोड शो कर ताकतभी दिखाई. बता दें कि यूपी में 2022 में विधानसभा चुनाव होना है.
जानकारी के अनुसार वीआईपी के मुकेश सहनी यूपी चुनाव के लिए सियासी मैदान में कूद पड़े हैं. सहनी ने इसी क्रम में आज पार्टी कार्यालय का भी उद्घाटन किया है. बताया जा रहा है कि मुकेश सहनी की पार्टी यूपी कै कुछ सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. बिहार में वीआईपी के चार विधायक जीतकर सदन पहुंचे हैं.
दिखाई सियासी ताकत- मुकेश सहनी आज लखनऊ एयरपोर्ट से सीधे गोमती नगर पहुंचे. इस दौरान मुकेश सहनी ने रोड शो भी किया. सहनी के रोड शो में जबरदस्त भीड़ भी देखी गई है. मुकेश सहनी की पार्टी राज्य में बीजेपी से गठबंधन में भी शामिल हो सकती है.
चिराग पासवान और जदयू कर चुके हैं ऐलान- बताते चलें कि बिहार की लोक जनशक्ति पार्टी और जनता दल यूनाइटेड पहले ही यूपी में चुनाव का ऐलान कर चुकी है. जदयू यूपी चुनाव में करीब 200 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. वहीं लोजपा भी पूरी मजबूती के साथ यूपी में चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुकी है.
मुकेश सहनी ने दिया फूल पेज विज्ञापन- इधर, वीआईपी पार्टी ने लोजपा में कार्यालय के उद्घाटन के मौके पर फूल पेज का विज्ञापन जारी किया है. मुकेश सहनी ने लिखा कि VIP मय हुआ पूरा उत्तर प्रदेश!
Posted By : Avinish Kumar Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




