सड़क दुर्घटना में पत्नी की मौत, पति व पुत्र घायल

अरेराज बेतिया मुख्य पथ में बथुआहा कांटा के समीप टैंपो व बाइक की सीधी टक्कर में एक महिला की मौत घटना स्थल पर ही हो गई.
पहाड़पुर. अरेराज बेतिया मुख्य पथ में बथुआहा कांटा के समीप टैंपो व बाइक की सीधी टक्कर में एक महिला की मौत घटना स्थल पर ही हो गई. वहीं पति व पुत्र घायल हो गए. मिली जानकारी के मुताबिक मृतका गीता देवी (35) कमाल पिपरा पंचायत के नीरपुर गांव निवासी दयानंद प्रसाद की पत्नी बताई जाती है. जो अपने नैहर पश्चिम चंपारण जिले के डूमरिया पखनाहा से छठ पर्व करने के बाद लौट रही थी. गांव पहुंचने से पहले ही बथुआहा कांटा के पास एक बाइक सवार तेज गति से आकर टैंपो में सीधी टक्कर मार दी. जहां टैंपो के परखचे उड़ गए. टक्कर की आवाज सुनकर आस पास के लोग टैंपो सवार लोगों को अस्पताल लेकर पहुंचे. यहां गीता देवी की मौत हो गई. पति दयानंद प्रसाद और पुत्र सुबोध (08 ) घायल हैं. मृतका अपने पीछे दो पुत्र सुबोध (08) साजन (06 ) व एक पुत्री मिठी कुमारी (04) को छोड़कर चली गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया है. थानाध्यक्ष जीतेन्द्र कुमार ने बताया कि मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराकर उसके परिजनों को सौंप दिया गया है. शव पहुंचते ही परिवार में मातम छा गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




